फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार बढ़े 29 हजार मतदाता

पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार बढ़े 29 हजार मतदाता

Mon, 11 Mar 2019 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार बढ़े 29 हजार मतदाता
राजेश सिंह
विज्ञापन

हमीरपुर। हमीरपुर-महोबा (तिंदवारी) संसदीय सीट पर इस बार पिछले चुनाव की अपेक्षा 28 हजार 931 मतदाता बढ़े हैं। चुनाव को लेकर युवा मतदाताओं में खासा उत्साह है।
संसदीय क्षेत्र में चौथे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए पोलिंग स्टेशन 1244 बनाए गए हैं। वहीं 2068 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें 17 लाख 38 हजार 107 वोट पड़ेंगे। जिले की सदर और राठ विधानसभाओं में इस बार 512 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पिछली बार की अपेक्षा इस बार तीन मतदान केंद्र ज्यादा हैं। वहीं इस बार 1015 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जो पिछले 810 मतदेय स्थलों के मुकाबले 200 अधिक हैं। आयोग से आए निर्देशों के तहत एक बूथ पर सिर्फ 1200 से कम मतदाता ही वोट डालेंगे। इसके चलते मतदेय स्थलों में बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन

संसदीय क्षेत्र में इस बार कुल 17 लाख 38 हजार 107 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें हमीरपुर विधानसभा में 3,98,353 मतदाता है। वहीं राठ में 3,88,738 हैं। तो महोबा में 3,06,251 और चरखारी में 3,30,317 व तिंदवारी में 3,14,448 मतदाता हैं। संसदीय क्षेत्र में पुरुष 9,47,611 व महिला 7,90,451 मतदाता हैं। देखा जाए तो पुरुषों के मुकाबले एक लाख 57 हजार 160 महिला मतदाता कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 2014 में हुए चुनाव में मतदाताओं पर नजर डालें तो इस बार 1548 मतदाता हमीरपुर सदर विधानसभा में कम हुए हैं। पिछले चुनाव में इनकी संख्या 3,99,901 थी। राठ विधानसभा में चार हजार 913 मतदाता घटे हैं। जबकि पिछली बार 3,93,651 मतदाता थे। तो तिंदवारी विधानसभा में इस बार 21 हजार 64 मतदाताओं का इजाफा हुआ है। जबकि पिछली बार इनकी संख्या 2,93,383 थी। महोबा विधानसभा में इस बार 11 हजार 479 मतदाता बढ़े हैं। जबकि पिछली बार 2,94,772 थे कमोवेश यही पोजीशन चरखारी विधानसभा में है। पिछली बार 3,27,202 वोटरों के मुकाबले इस बार तीन हजार 115 मतदाताओं का इजाफा हुआ है। जिले में पिछले माह लगाए गए मतदाता शिविरों में करीब 1200 यूथ मतदाता और जुड़े हैं। इस तरह युवा मतदाता बाजी पलटने की स्थिति में कहे जा सकते हैं। यही वजह है कि हर राजनीतिक दल युवाओं पर डोरे डालने में लगे हैं। कमोवेश सभी दल युवाओं को सुनहरे भविष्य के सपने दिखा रहे हैं।

युवा मतदाताओं में उत्साह
पहली मर्तबा मतदान करने को लेकर युवा मतदाताओं में खासा उत्साह है। बातचीत में इनका कहना है कि अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर देश को मजबूत सरकार देंगे। मुख्यालय के हाथी दरवाजा मोहल्ला निवासी अंकित गुप्ता का कहना है कि युवा किसी झांसे में आने वाले नहीं, सिर्फ ईमानदार प्रत्याशी का ही चयन किया जाएगा। यज्ञशाला निवासी कुलदीप की मानें तो देश को मजबूत सरकार देनी है। इसलिए वादे नहीं इरादे देखे जाएंगे। छात्र विजय वर्मा ने कहा कि युवाओं को तरजीह मिलनी चाहिए। प्रत्याशी वादे कर अपना काम कर रहे हैं। हम ईवीएम दबाकर अपना काम करेंगे।
पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार बढ़े 29 हजार मतदाता
-पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 57 हजार 160 कम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed