{"_id":"59763e724f1c1ba2228b474e","slug":"91500921458-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टुल्लू पंप के प्रयोग पर हमेशा के लिए कटेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टुल्लू पंप के प्रयोग पर हमेशा के लिए कटेगा कनेक्शन
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)। बरसात के मौसम में पेयजल समस्या से निपटने के लिए कमर कस ली है। उपभोक्ताओं को सख्त चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति टुल्लू पंप का अनाधिकृत प्रयोग करते पकड़ा गया तो उसका पेयजल कनेक्शन हमेशा के लिए काट दिया जाएगा। टुल्लू पंप का प्रयोग दो बार करते पकड़े जाने पर जुर्माना का प्रावधान रखा है। अगर उपभोक्ता तीसरी बार पकड़ा गया तो पेयजल कनेक्शन हमेशा के लिए ही काट दिया जाएगा। एसडीओ मीर चंद ने बताया कि कई लोग टुल्लू पंप का अनाधिकृत प्रयोग कर पेयजल सप्लाई के समय सीधे ही पंप लगा कर ज्यादा पानी इकट्ठा करते हैं। उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति यदि ऐसा करता पाया गया तो पहले 200 रुपये जुर्माना किया जाएगा। दूसरी बार पकड़े जाने पर 500 रुपये जुर्माना और तीसरी बार पकड़े जाने पर पेयजल कनेक्शन काट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टुल्लू पंप का अनाधिकृत प्रयोग करके आवश्यकता से अधिक पेयजल एकत्रित करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।