फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   गलू में शराब ठेके के विरोध में 10 गांव

गलू में शराब ठेके के विरोध में 10 गांव

Fri, 16 Jun 2017 11:56 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
गलू में शराब ठेके के विरोध में 10 गांव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत गलू में खुल रहे शराब ठेके के विरोध में इलाके के 10 गांवों के लोग लामबंद हो गए हैं। इन गांवों के एक हजार लोगों ने ठेका न खुलवाने के लिए संघर्ष समिति का गठन भी किया है। लोगों ने पुरुष, महिला और युवा संघर्ष समितियों का गठन ठेके का विरोध करने के लिए किया है। इसमें पुरुष समिति में प्रकाश चंद को प्रधान, रणजीत सिंह को उपप्रधान, कृष्ण चंद को महासचिव और महिंद्र सिंह को संयुक्त सचिव बनाया है। महिला समिति में पुष्पा देवी को प्रधान, लक्ष्मी देवी को उपप्रधान, सिमरो देवी को महासचिव और द्रोपदी देवी को संयुक्त सचिव नियुक्त किया है। युवा संघर्ष समिति में विपिन भाटिया को प्रधान, विपिन को उपप्रधान, हरीश को महासचिव और नरेश को संयुक्त सचिव नियुक्त किया है। पुरुष संघर्ष समिति के प्रधान ने बताया कि बीते 12 जून को क्षेत्रवासियों का एक दल राष्ट्रीय दलित नेता ओंकार सिंह भाटिया के नेतृत्व में उपायुक्त हमीरपुर, पुलिस अधीक्षक, सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त हमीरपुर से ठेका न खोलने के विरोध में मिल चुका है। उपायुक्त हमीरपुर ने सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त को लिखित में गलू में ठेका न खोलने के आदेश दिए हैं। वहीं सिद्धचानों मंदिर कमेटी के प्रधान दुर्गादास ने भी गलू में ठेका खोलने का विरोध किया है। लोगों ने आबकारी एवं कराधन आयुक्त हमीरपुर कुलभूषण गौतम से गलू में किसी भी सूरत में ठेका न खोलने की अपील की। राष्ट्रीय दलित नेता ओंकार भाटिया ने उपायुक्त मदन चौहान को ठेका न खोलने का आदेश देने के लिए आभार जताया। इस मौके पर प्रकाश चंद, बीरबल दास, माधो राम, छोटू राम, सुरेंद्र कुमार, ओम प्रकाश, संजीव कुमार, श्याम लाल, बिंदू कुमार, सुमित, अश्वनी, देशराज, रिंकू, रणजीत, बर्फी राम, राजेश कुमार, सुलोचना देवी, शकुंतला देवी, ज्ञान चंद और अनु रानी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed