{"_id":"592320d74f1c1bd208535f0a","slug":"73227-farmers-of-the-district-will-get-benefit-of-loan-waiver","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 73227 किसानों को मिलेगा ऋणमाफी का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 73227 किसानों को मिलेगा ऋणमाफी का लाभ
जिले के 73227 किसानों को मिलेगा ऋणमाफी का लाभ
Updated Mon, 22 May 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा की गई लघु/सीमांत किसानों के ऋण माफी की घोषणा से जिले के 73 हजार 227 किसान लाभांवित होंगे। वहीं पिछले वित्तीय वर्ष 2016-17 में फसली ऋण लेने वाले सात हजार 594 किसान इससे वंचित रह जाएंगे। जिले के ऋणमाफी वाले इन किसानों पर चार अरब 16 करोड़ 12 लाख रुपये बकाया होने पर बैंक वार सूची कृषि विभाग ने शासन को भेजी गई है।
जिले मेें कुल एक लाख 28 हजार 420 किसानों ने विभिन्न बैंकों से 11 अरब दो करोड़ 45 लाख रुपये का फसली ऋण लिया है। जिसमें से लघु/सीमांत श्रेणी के 80 हजार 821 किसानों को बैंकों ने सात अरब 53 करोड़ 48 लाख रुपये का फसली ऋण वितरित किया गया है।
सरकार की इस घोषणा में 73 हजार 227 किसान ही ऋण माफी के दायरे में आए हैं।
इन पर बैंकों का चार अरब 16 करोड़ 12लाख रुपये बकाया है। जिसमें सबसे अधिक इलाहाबाद बैंक में 20 हजार 137 किसानों का एक अरब 48 करोड़ 89 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन
वहीं तीन अरब 37 करोड़ 56 लाख रुपये का वित्तीय वर्ष 2016-17 में ऋण लेने वाले सात हजार 594 किसान ऋण माफी का लाभ पाने से वंचित रह जाएंगे। जिले के 47 हजार 599 वृहद किसान पहले ही घोषणा से निराश हैं।
बैंकवार फसली ऋण माफी वाले लघु/सीमांत किसानों पर एक नजर
बैंक किसान माफी की धनराशि लाख में
सेंट्रल बैंक आफ इंडिया 280 206.58
इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक 18104 10494.40
जिला सहकारी बैंक 1048 73.95
आईडीबीआई बैंक 83 107.62
डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक 15569 1953.91
इलाहाबाद बैंक 20137 14889.27
एसबीआई 16306 12654.50
पंजाब नेशनल बैंक 131 117.10
बैंक ऑफ बड़ौदा 403 199.65
केनरा बैंक 68 69.23
बैंक ऑफ इंडिया 139 105.70
ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स 520 350.23
सिंडीकेट बैंक 262 191.40
पंजाब एंड सिंध बैंक 114 164.10
यूनियन बैंक 63 35.14
शासन से ऋण माफी संबंधी अभी कोई गाइड लाइन नहीं आई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के आधार पर जिले के ऋण माफी योग्य 73 हजार 227 किसानों की बैंकवार सूचना शासन को भेजी है। पिछले साल फसली ऋण लेने वाले सात हजार 594 लघु/सीमांत किसान शासन की घोषणा के अनुसार ऋण माफी में नही आएंगे। इस वर्ष फसल अच्छी हुई है। वह बैंकों से लिया गया ऋण चुका सकते है।
- एसके साहू, एलडीएम इलाहाबाद बैंक