{"_id":"5c338f19bdec2256b421f9e3","slug":"71546882841-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका का नया भवन बनेगा : कबीना मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका का नया भवन बनेगा : कबीना मंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। प्रदेश सरकार के कबीना मंत्री सुरेश कुुमार खन्ना ने स्वच्छता मिशन को आगे बढ़ाने के लिए सोमवार को शहर में छात्रों की जागरुकता रैली निकाली। खुद रैली का नेतृत्व कर नगर के मुख्य मार्गों पर पैदल चले।
इसके बाद नगर पालिका परिसर में आयोजित सभा को संबोधित कर उन्होंने हमीरपुर को स्वच्छता में एक नंबर में लाने के लिए लोगों को एप डाउनलोड कर पूछे गए सवालों के जवाब देने को प्रेरित किया। उन्होंने स्थानीय नगर पालिका के लिए नया भवन, दो अधिशासी अधिकारी, पेयजल के लिए नलकूपों की स्थापना समेत डूडा के माध्यम से विकास कार्यों के लिए करोड़ों की धनराशि देने की घोषणा की।
प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य, नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना करीब साढ़े ग्यारह बजे हेलीकाप्टर से परेड ग्राउंड पर उतरे। जहां भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने लोनिवि के डाकबंगले में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इसके बाद नगर पालिका परिसर स्थित आंबेडकर पार्क से स्वच्छता मिशन की जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
खुद भी रैली का नेतृत्व किया। उन्होंने आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। पार्क में आयोजित सभा में कबीना मंत्री ने स्वच्छता मिशन को आगे बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने इंदौर का उदाहरण देते हुए हमीरपुर को भी नंबर एक पर लाने के लिए लोगों को शपथ दिलाई। इसके साथ ही विकास कार्यों के लिए करोड़ों का बजट देने का आश्वासन दिया।
जिसमें नगर पालिका कार्यालय का नया भवन, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय देने का वादा किया। डूडा के माध्यम से नाली खंड़जा के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए कहा। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों की कमी पूरी करने को दो ईओ देने का भी आश्वासन दिया। विधायक मनीषा अनुरागी ने स्वच्छ भारत मिशन के अभियान को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लिया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश, एसपी हेमराज मीना, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष संतविलाश शिवहरे, पूर्व विधायक युवराज सिंह, नगर अध्यक्ष लक्ष्मीरतन साहू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय नगर मंत्री मुनीर खान, शिवप्रकाश सिंह सेंगर, जगदीश व्यास, साधना सिंह, राधा चौरसिया, रेखा चंदेल, नीलम वाजपेई आदि रहे। संचालन पालिकाध्यक्ष कुलदीप निषाद ने किया।
लेनदेन की शिकायत पर होगी कार्रवाई
हमीरपुर। नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने डूडा के परियोजना निदेशक से प्रधानमंत्री आवास की जांच कर आवास आवंटित करने के निर्देश दिए। साथ ही लेनदेन की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही। कुरारा चेयरमैन श्रीकांत गुप्ता ने डंपिंग ग्राउंड में अतिक्रमण होने की शिकायत की। सुमेरपुर नगर पंचायत में पेयजल संकट के मामले में चेयरमैन आनंदी प्रसाद पालीवाल से प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा।
चेयरमैन ने मंत्री को सौंपा मांग पत्र
हमीरपुर। नगर पंचायत कुरारा के चेयरमैन श्रीकांत गुप्ता ने नगर विकास शहरी समग्र विकास मंत्री को मांग पत्र देकर विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी की स्थाई नियुक्ति की मांग की है।
दो अधिशासी अधिकारी व नलकूपों की स्थापना की भी घोषणा
स्वच्छता मिशन की जागरुकता रैली में शामिल हुए कबीना मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो