फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   63 farmers got prize for better work

उत्कृष्ट कार्य पर 63 किसान सम्मानित

Wed, 23 Dec 2015 11:19 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला,हमीरपुर।
ब्यूूराे/अमर उजाला,हमीरपुर। Updated Wed, 23 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
63 farmers got prize for better work

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर बुधवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कृषि, उद्यान, मत्स्य और पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 63 किसानों को डीएम संध्या तिवारी ने शॉल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वही सुमेरपुर विकासखंड के उजनेड़ी गांव के किसान रामशरण को विपरीत परिस्थितियों में हैंडपंप से खेत की सिंचाई कर सब्जी उगाने के लिए जनपद स्तरीय प्रथम पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन


किसान दिवस पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल भी लगाए गए। इसमें सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। डीएम संध्या तिवारी ने स्टालों का जायजा लिया। किसान सम्मान समारोह में डीएम ने अमर उजाला में प्रकाशित खबर तदबीर से बदली तकदीर की पुन: प्रशंसा की। कहा कि रामशरण की मेहनत से से अन्य किसानों को भी सीख लेनी चाहिए। रामशरण को जिला स्तरीय प्रथम पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रभुदयाल अटगांव को गेहूं की उपज, ज्ञानपाल मझगंवा को भैंसपालन, रामरतन प्रजापति बिवांर को मुसम्मी का बाग लगाने, जोगेंद्र द्विवेदी गुढा (सहफसली के लिए) समेत अन्य किसानों को शॉल और प्रमाण पत्र दिया। डीएम ने कहा कि पुरस्कार पाने वाले किसानों के खातों में धनराशि तीन दिन में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कार्यक्रम मेें मौजूद सीडीओ एबी सिंह ने किसानों से कहा कि चौधरी साहब का सपना तभी सार्थक होगा जब भूमि को स्वस्थ रख गुणवत्तापूर्ण  उत्पादन करें। किसान बलराम दादी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संचालन मलखान सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम में मृदा प्रयोगशाला अध्यक्ष एम हबीब खान, उप कृषि निदेशक सीएल यादव, जिला कृषि अधिकारी डा.धर्मराज सिंह, एलडीएम एसके साहू और अन्य अधिकारी व किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed