फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   60 bigha of straw burnt in the fire

Hamirpur News: आग से 60 बीघा की पराली जली

Mon, 05 May 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 05 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
60 bigha of straw burnt in the fire
भरुआ सुमेरपुर। पत्योरा रेलवे स्टेशन के पास खेतों में किसी ने आग लगा दी। इससे 60 बीघे से अधिक पराली जलकर राख हो गई। कई किसानों का भूसा जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


पत्योरा गांव के शानू ने बताया कि उसने करीब 14 बीघे का भूसा खरीदा था। जो आग में जलकर राख हो गया है। वहीं किसान कक्कू निषाद ने बताया उनका चार बीघे का बना भूसा खेत में पड़ा था जो जल गया है। इसी प्रकार पत्योरा के मरवा हार में भी उसी समय आग की घटना हुई। आग लगने की किसानों ने दमकल को सूचना दी। लेकिन टोल फ्री नंबर पहुंच से बाहर बताता रहा। जिस पर चौकी पुलिस व डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर पत्योरा चौकी इंचार्ज भानू प्रताप सिंह के साथ कांस्टेबल अतुल व विवेक पहुंचे तथा दमकल विभाग को सूचना दी। जिसके बाद करीब एक घंटे बाद पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed