{"_id":"5c86a1adbdec2213f4134493","slug":"51552327085-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस कार्यकर्ताओं ने कस्बे में किया पद संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस कार्यकर्ताओं ने कस्बे में किया पद संचलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरारा। कस्बे के दीपक गेस्ट हाउस में आरएसएस का कार्यक्रम हुआ, जिसमें स्वयं सेवकों ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन में भाग लिया। बैंड की धुनों पर संघ गीत एवं जयघोष किया। सोमवार को स्वयं सेवकों ने सरस्वती शिशु मंदिर से पथ संचलन कर कर दीपक गेस्ट हाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें आरएसएस के जिला प्रचारक विकास ने कहा कि जो राजनीतिक दल संघ पर हमेशा उंगली उठाते रहते हैं। उन्हें दूर खड़े होकर बिना कुछ जाने व बिना कुछ देखे हमारे कार्य व निष्ठा पर प्रश्नचिन्ह लगाने से अच्छा है कि एक बार वे स्वयं शाखा पर आकर देखें। कहा कि देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में आगे आना चाहिए। कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में संघ ने मुख्य भूमिका निभाई। इस मौके पर राजेश (सह जिला कार्यवाहक), उमाशंकर (जिला शारीरिक प्रमुख), मनीष (नगर प्रचारक), बाल गोबिंद सोनी, विवेक पालीवाल, शुभम सहित आधा सैकड़ा लोग उपस्थिति रहे।
आरएसएस कार्यकर्ताओं ने कस्बे में किया पद संचलन
आरएसएस कार्यकर्ताओं ने कस्बे में किया पद संचलन