{"_id":"b26099bd02befaa7ff421c610e8cbaaa","slug":"51-couples-tied-in-the-bond-of-seven-lives-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात जन्मों के बंधन में बंधे 51 जोड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात जन्मों के बंधन में बंधे 51 जोड़े
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Tue, 02 Jun 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यादव महासभा के दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह में 51 जोड़ाें ने एक दूसरे को जयमाला पहनाकर साथ जीने मरने की कसमें खाईं। विधि-विधान के अनुसार हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराए गए।
विज्ञापन
रविवार रात मुख्यालय के सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज में यादव महासभा का सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। सामूहिक विवाह समारोह में 51 जोड़ो ने अग्नि को साक्षी मान सात फेरे लेकर एक दूसरे को अपना जीवन साथी चुना।
विज्ञापन
विधि विधान के अनुसार हिंदू रीति रिवाज से विवाह कार्यक्रम संपन्न कराए गए। कार्यक्रम का संचालन यादव महासभा के जिला महामंत्री गजोधर प्रसाद यादव ने किया। यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप यादव ने समारोह की सफलता के लिए आयोजकाें को बधाई दी।
विज्ञापन
राज्य मंत्री जगदेव सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्य बहुत ही पुनीत एवं सराहनीय होते हैं। उन्होंने सर्वजातीय सामूहिक विवाह कराने के लिए स्वजातीय बंधुओं को प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि पीसीएफ के सभापति आदित्य यादव, यादव महासभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद चौधरी, प्रमुख सचिव रामशंकर यादव, प्रदेश महिला महासभा अध्यक्ष मीरा यादव, महिला आयोग की सदस्य सुषमा यादव, डा.विजय यादव, रामबाबू यादव, धनश्याम यादव आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री मनोज यादव तथा जिलाध्यक्ष रामसनेही यादव ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में रत्ना यादव, लालदीवान यादव, कमलेश, सुघर सिंह, स्तुति रामबरन, जनमेजय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विदाई के समय उपस्थित लोगों ने वर वधू को आशीर्वाद दिया।