फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   साहिबे निसाव पर वाजिब है सदक-ए-फित्र

साहिबे निसाव पर वाजिब है सदक-ए-फित्र

Fri, 10 May 2019 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
साहिबे निसाव पर वाजिब है सदक-ए-फित्र
मुकद्दस माह रमजान में इबादत व तिलाबत का दौर जारी है। इस माह में इबादत का खासा महत्व है। वहीं सदक-ए-फितर हर उस मुसलमान मर्द और औरत पर वाजिब है जो साहिबे निसाव हैं और उनकी निशाव हाजाते असलियी (यानी जरुरियते जिंदगी) से फारिग हो।
विज्ञापन


सुमेरपुर जामा मस्जिद के पेश इमाम हाजी हाफिज सैफुल्ला ने सदक-ए-फितर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रसूल अल्लाह सल्ल. ने फरमाया है कि जिसके पास साढ़े सात तोले सोने या साढ़े बावन तोला चांदी या साढ़े बावन तोला के बराबर की रकम हो और ये सब हाजाते असलिया (यानी जरुरियते जिंदगी) से फारिग हो उसको साहिबे निसाब कहा जाता है।
विज्ञापन



सदक-ए-फितर वाजिब होने के लिए आकिल या बालिग होना शर्त नहीं है। बल्कि बच्चा या मजनून (यानी पागल) भी अगर साहिबे निसाब हो तो उनके माल में से उनका वली (यानी सरपरस्त) अदा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेश इमाम ने बताया कि मर्द साहिबे निसाब पर अपनी बीबी या मां-बाप या छोटे भाई बहन और दीगर रिश्तेदारों का फितरा वाजिब नहीं। उन्होंने बताया कि सदक-ए-फितर अदा करने का अफजल वक्त तो यही है कि ईद को सुबह सादिक के बाद ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने से पहले दे दिया जाए।





मुकद्दस रमजान
पांचवां रोजा इफ्तार
11 मई 2019
सुन्नी 6.51 बजे
छठवां रोजा सहरी
12 मई 2019
सुन्नी 3.51 बजे
नोट- सहरी और इफ्तार में क्षेत्रवार समय में परिवर्तन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed