{"_id":"6aac2d8c9963a2e38e06abd5","slug":"400-beneficiaries-received-toolkits-on-vishwakarma-jayanti-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-145188-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: विश्वकर्मा जयंती पर 400 लाभार्थियों को मिली टूलकिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: विश्वकर्मा जयंती पर 400 लाभार्थियों को मिली टूलकिट
विज्ञापन
हमीरपुर। विश्वकर्मा जयंती पर बृहस्पतिवार को कारीगरों, हस्तशिल्पियों एवं युवा उद्यमियों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से विश्वकर्मा टूलकिट का वितरण कराया गया। योजना के तहत हमीरपुर में 350 और राठ में 50 टूलकिट वितरित की गईं। वहीं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत दो लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चाभी व ऋण चेक प्रदान की गई।
कुछेछा स्थिति विकास भवन सभागार में सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति और सीडीओ अरुण कुमार सिंह ने 150 हलवाई और 200 दर्जी ट्रेड के लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की। लाभार्थियों को पारंपरिक व्यवसाय एवं कौशल को स्वरोजगार के रूप में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) राठ में विधायक मनीषा अनुरागी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत द्वारा 50 दर्जी ट्रेड लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत दो लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चाभी प्रदान की गई। वहीं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत रवींद्र कुमार राजपूत को पांच लाख रुपये का डेमो चेक प्रदान किया गया। साथ ही लाभार्थियों को शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं उद्यमिता संबंधी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।