फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   40 thousand rupees crossed from advocate's account

अधिवक्ता के खाते से निकाले 40 हजार रुपये

Wed, 09 Feb 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
40 thousand rupees crossed from advocate's account
मौदहा। अधिवक्ता के खाते से साइबर अपराधियों ने चार बार में 40 हजार रुपये निकाल लिए। अधिवक्ता ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बिवांर कस्बा निवासी अधिवक्ता रघुवीर वर्मा ने बताया कि वह मौदहा तहसील में वकालत करते हैं। यहीं पर परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार को वह तहसील के सामने आधार कार्ड के माध्यम से एक दुकान से पैसा निकालने गए। जहां उन्हें जानकारी हुई कि उनके खाते से चार बार में 40 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। इससे वह परेशान हो गए। अधिवक्ता ने स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक को शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने और उसके खाते से निकाले गई धनराशि को वापस दिलाने की मांग की। कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि मामले की शिकायत साइबर थाने भेजी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed