फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   25 thousand bounty arrested in bullion robbery case

सराफा डकैती कांड में शामिल 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Tue, 17 May 2022 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
25 thousand bounty arrested in bullion robbery case
हमीरपुर। थाना ललपुरा के पौथिया गांव में पिछले 10 अप्रैल की रात सराफा के मकान व दुकान में पड़ी डकैती में फरार एक बदमाश को एसटीएफ प्रयागराज ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। डकैती मामले में अभी दो आरोपी फरार हैं। बदमाश पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

पौथिया निवासी सराफा शील कमल सोनी के मकान में घुसे बदमाशों ने दुकान का ताला तोड़ सोने व चांदी के जेवर व कुछ नकदी और दो मोबाइल लूटे थे। सराफा शील कमल व उनकी पत्नी शशि मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में पीड़ित ने सात अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर नौ आरोपियों की पहचान की।
विज्ञापन

पांच मई को छह आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। वहीं मुठभेड़ में मीनू उर्फ अभय, कलुआ उर्फ अजय व बच्चू अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए थे। इन पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। प्रयागराज एसटीएफ ने आरोपी मीनू उर्फ अभय निवासी मोहल्ला तोपखाना उरई (जालौन) को सोमवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से लूट के 5220 रुपये व तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पर थाना ललपुरा सहित कानपुर देहात में छह मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसटीएफ प्रयागराज के उपनिरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय, प्रभंजन पांडेय, अजय सिंह यादव, अजय कुमार यादव, रोहित सिंह, उदय प्रताप सिंह, व थाना ललपुरा के एसआई अजहर जमाल, सिपाही शिवम शाक्य व अजय कुमार वर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed