फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   2.20 crore property of six gangsters attached

Hamirpur News: छह गैंगस्टर की 2.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Wed, 01 Mar 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 01 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
2.20 crore property of six gangsters attached
हमीरपुर। छह गैंगस्टर की दो करोड़ 20 लाख 66 हजार 714 रुपये की चल व अचल संपत्ति कुर्क की गई है। इन सभी आरोपियों से बिवांर पुलिस ने आठ क्विंटल गांजा ट्रक में बरामद किया था।
विज्ञापन

एसपी शुभम पटेल ने बताया कि बिवांर पुलिस ने कार्रवाई करते नारायच मौदहा निवासी गैंगलीडर शीबू खान, पूर्वी तरोस मौदहा निवासी फरीद मोहम्मद, मदारपुर मौदहा निवासी मो. हारुन, नाराय मौदहा निवासी आरिफ खान, नैकाना महोबा निवासी अरुण कुमार उर्फ सोनू गुप्ता, नारायच मौदहा निवासी दानिश खान की दो करोड़ 20 लाख 66 हजार 714 की संपत्ति कुर्क की गई है। इसमें शीबू खान की कुल चल-अचल संपत्ति दो ट्रक, एक स्कॉर्पियो व एक मकान 86 लाख 38 हजार 278 की है।
विज्ञापन

फरीद की एक हुंडई कार, दो थ्री व्हीलर, एक बाइक व एक पक्का मकान कुर्क किया गया है। मो. हारुन की एक स्कॉर्पियो, बाइक, रॉयल एनफील्ड, पक्का मकान कुर्क किया गया है। आरिफ खान की एक कार, पक्का मकान, अरुण गुप्ता की एक स्कॉर्पियो, एक पिकअप, बाइक व पक्का मकान जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सभी आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। इनके द्वारा नाजायज तरीके से गांजे की बिक्री कर अकूत धन अर्जित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed