फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   22.73 crore action plan approved

क्षेत्र पंचायत की बैठक में 22.73 करोड़ का बजट स्वीकृत

Wed, 29 Dec 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
22.73 crore action plan approved
मौदहा। विकासखंड सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में मनरेगा के वार्षिक बजट 22 करोड़ 73 लाख व्यय की स्वीकृति दी गई। वहीं अन्य विभागों की योजनाओं को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में सदस्यों ने मांगे पूरी न होने पर नाराजगी जताई। कुछ सदस्यों ने नमामि गंगे के तहत पाइप लाइन विस्तार कार्य के बाद सड़कों की मरम्मत न होने का मुद्दा उठाया, तो कुछ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर पोषाहार वितरण पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख सुशीला निषाद के अध्यक्षता में बैठक हुई। बीडीओ एसबी सिंह ने पूर्व की कार्यवाही सुनाते हुए बैठक के एजेंडे पर प्रस्ताव मांगे। जिसमें मनरेगा योजना के तहत मजदूरी के भुगतान के लिए विभाग के रुद्र प्रताप सिंह ने 22 करोड़ 73 लाख का प्रस्तावित बजट प्रस्तुत किया। बताया कि इसमें जहां छह लाख मानव दिवस सृजित किए जाएंगे। वहीं इस धन से बाल विकास विभाग, उद्यान, भूमि संरक्षण, ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत तथा लोनिवि, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग आदि की प्रस्तुति योजनाओं को भी मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत की योजनाओं को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में गोवंश की सुरक्षा व ठंड से बचाव के लिए टाटपट्टी से पर्दे डालने पर चर्चा की गई। बीडीओ ने बताया कि गोवंश के भोजन व्यवस्था आदि के लिए धन मुहैया हो गया है। जैसे ही उनके खाते में आता है सभी प्रधानों के खातों में तत्काल भेजा जाएगा। इस मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारी व ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्ताव पास, बजट का अनुमोदन
हमीरपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत की अध्यक्षता में बुधवार को आगामी वित्तीय वर्ष में विभिन्न मदों से उपलब्ध व मिलने वाली धनराशि से निर्माण कार्यों को पूरा कराने के लिए चर्चा कर अनुमोदन किया गया। इसमें लेबर बजट का भी अनुमोदन किया गया।

जिला पंचायत के झलकारी बाई सभागार में वित्तीय वर्ष 2022-23 में मिलने वाले शासकीय अनुदान, पंचम राज्य वित्त आयोग और 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत टाइड व अनटाइड फंड से मिलने वाली धनराशि के सापेक्ष कार्य योजना पर चर्चा की गई। मनरेगा के अंतर्गत लेबर बजट का भी अनुमोदन किया गया। विधायक सदर युवराज सिंह, विधायक राठ मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत सदस्य हरिओम सिंह, अनुज कुमार, वासुदेव, अंजु पाल, रामदुलारी, सुमन, सुनीता रानी, संध्या, पप्पू उर्फ दिनेश सिंह, विमलेश, दीपा देवी, मदन कुमार, दुष्यंत सिंह, रामसजीवन ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल, सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य, अपर मुख्य अधिकारी अमित राज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed