फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   आरएम कार्यालय हमीरपुर में विजिलेंस की दबिश

आरएम कार्यालय हमीरपुर में विजिलेंस की दबिश

Thu, 14 Sep 2017 11:08 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
आरएम कार्यालय हमीरपुर में विजिलेंस की दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम के आरएम कार्यालय हमीरपुर में विजिलेंस टीम ने छापामारी की है। इस दौरान टीम ने चालक-परिचालकों की ड्यूटी लगाने संबंधित दस्तावेजों की जांच की। इसके साथ ही वर्कशॉप में खरीदे गए कलपुर्जों से संबंधित दस्तावेजों को भी खंगाला। कुछेक दस्तावेजों को विभागीय टीम अपने साथ ले गई है। विभागीय टीम ने निगम चालक और परिचालकों की शिकायत पर कार्रवाई की है।
निगम के चालक और परिचालकों का आरोप है कि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर ड्यूटी ली जा रही है। लंबे रूटों से वापस लौटने पर चालक-परिचालकों को लोकल रूटों पर भेज दिया जा रहा है, जबकि कुछेक चालक-परिचालकों के साथ प्रबंधन नरम रवैया अपना रहा है। लांग रूटों पर अधिक कैश बनाने के बावजूद चालक-परिचालकों को दूसरे रूटों पर भेजा जा रहा है। इसके साथ ही चालक-परिचालकों ने वर्कशॉप में घटिया किस्म के कलपुर्जे आदि खरीदने का आरोप लगाया है। इसके मद्देनजर विजिलेंस टीम ने वीरवार को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में दबिश देकर चालक-परिचालकों की डयूटी लगाने संबंधी फाइलें और कलपुर्जों की खरीद संबंधी दस्तावेजों को खंगाला है। कुछे दस्तावेजों को जांच के लिए कब्जे में लिया है। वहीं विजिलेंस रेड के बाद एचआरटीसी हमीरपुर के आरएम अनूप राणा ने निगम की तरफ से दिए गए सरकारी फोन को स्विच ऑफ कर लिया, जबकि कार्यालय के दूरभाष नंबर पर भी कोई फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

उधर, विजिलेंस विभाग के एएसपी बलवीर सिंह का कहना है कि टीम ने एचआरटीसी के आरएम कार्यालय में दबिश दी है। इसमें चालक-परिचालकों की ड्यूटी और वर्कशॉप में कलपुर्जों की खरीद संबंधी दस्तावेज जांचे गए हैं। कुछेक रिकॉर्ड टीम ने जांच के लिए कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, डीएम दलजीत सिंह का कहना है कि कुछेक चालक-परिचालकों की शिकायत पर विजीलेंस ने दबिश दी है। टीम ने दस्तावेजों की जांच की है। कुछेक दस्तावेज टीम अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed