{"_id":"64909501b0084827db064b27","slug":"207-government-services-will-be-available-in-the-village-sitting-at-home-hamirpur-news-c-12-1-294033-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: घर बैठे गांव में मिलेंगी शासन की 207 सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: घर बैठे गांव में मिलेंगी शासन की 207 सेवाएं
विज्ञापन
हमीरपुर। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने ग्राम सचिवालयों को हाईटेक बनाया जा रहा है। ग्रामीणों को अब आय, जाति, निवास आदि कार्यों के लिए ब्लॉक व मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पडेंगे। जनपद के 267 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को सेवाओं का लाभ मिलने लगा है।
जनपद के सभी 330 ग्राम सचिवालय में तैनात पंचायत सहायकों के माध्यम से ग्रामीणों को जन सेवा केंद्र की 207 सेवाओं का घर बैठे लाभ मिलेगा। ग्राम सचिवालयों के माध्यम से ही आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन सहित कुल 207 सेवाएं उपलब्ध होंगी। 267 ग्राम पंचायतों में लोगों को सेवाओं का लाभ मिलने लगा है। शेष 63 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों का पंजीकरण कराया जा रहा हैं।
जिले के गोहांड ब्लॉक में कुल 49 ग्राम पंचायतें हैं। 35 ग्राम पंचायतों में यह सेवाएं शुरू करा दी गई हैं। इसी प्रकार कुरारा ब्लॉक की 38 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 34 में, मौदहा की 63 पंचायतों के सापेक्ष 47, मुस्करा 37 के सापेक्ष 34, राठ 41 के सापेक्ष 39, सरीला 45 के सापेक्ष 38 व सुुुमेरपुर 57 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 40 ग्राम पंचायतों में लोगों को शासन की 207 सेवाओं का लाभ मिलने लगा है।
विज्ञापन
कुटुम्ब परिवार रजिस्टर नकल, व्यक्तिगत शौचालय, पंचायत पुरस्कार के लिए आवेदन, अन्येष्टि स्थल निर्माण, जन शिकायत सेवा, नवीन राशन कार्ड, राशन कार्ड संसोधन, राशन कार्ड नवीनीकरण, हैसियत प्रमाण पत्र, खतौनी नकल, कृषक दुर्घटना सेवा, दैवीय आपदा क्षतिपूर्ति, राजस्व वाद विवरण, ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग की अनुमति, विस्फोटक विनिर्माण लाइसेंस, विस्फोटक भंडारण लाइसेंस, रोजगार पंजीकरण, प्रतिष्ठान का पंजीकरण, मोटर परिवहन पंजीकरण, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा जाॅब कार्ड आवेदन, शादी व बीमारी आवेदन, छात्रवृत्ति आवेदन, अग्निकांड दुर्घटना, बीजों के लिए आवेदन, कृषि यंत्रों के लिए आवेदन सहित कुल 207 सेवाएं उपलब्ध होंगी।
जिले की 267 ग्राम सचिवालयों में शासन की 207 सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को गांव में ही उपलब्ध कराया जा रहा है। कहा कि अवशेष 63 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों का पंजीकरण कराया जा रहा हैं। जल्द ही वहां इन सेवाओं का लाभ मिलने लगेगा। -राजेंद्र प्रकाश, डीपीआरओ