फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   20 years rigorous imprisonment for raping a minor

Hamirpur News: नाबालिग से दुष्कर्म में 20 साल का कठोर कारावास

Tue, 19 May 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
20 years rigorous imprisonment for raping a minor
हमीरपुर। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अनिल कुमार खरवार की अदालत ने सोमवार को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसी के साथ अन्य धाराओं में भी सजा और 26500 जुर्माना लगाया है
विज्ञापन



बिंवार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने 18 जून 2021 को पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा था कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री पड़ोस के घर में सामान देने गई थी। लौटते समय गांव निवासी दीपक कुमार उसे जबरन घर के अंदर ले गया और अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की और पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया। पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए।
विज्ञापन


इसके बाद स्कूल अभिलेखों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 354, 342, 376(3), 506 आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की धारा-4 में आरोप पत्र दाखिल किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी दीपक कुमार को दोषी करार दिया। अदालत ने दोषी को पॉक्सो एक्ट की धारा-4 में 20 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं धारा 354 में तीन वर्ष की सजा व पांच हजार जुर्माना, धारा 342 में छह माह की सजा और पांच सौ रुपये जुर्माना तथा धारा 506 में एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा व एक हजार रुपये जुर्माना लगाया। अदालत ने आदेश दिया कि सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed