फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   20 voters over 80 passed away before voting

80 पार के बीस मतदाता मतदान से पहले चल बसे

Wed, 09 Feb 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
20 voters over 80 passed away before voting
हमीरपुर। दोनों विधानसभा सीटों पर दिव्यांग व 80 प्लस के मतदाताओं के वोट घरों से डलवाएं गए। जिसमें कुल 974 मतदाताओं ने वोट डाले हैं। वहीं मतदान से पहले 20 मतदाता चल बसे। बुधवार को सदर विधानसभा सीट पर पांच टीमों ने 19 व राठ सीट पर आठ टीमों ने 102 वोट डलवाए।
विज्ञापन

जिले की दोनों विधानसभा सीटों में सदर से 62 व राठ पर 89 दिव्यांग मतदाताओं ने घर से वोट डालने के आवेदन दिए थे। वहीं 80 प्लस के सदर सीट पर 564 व राठ सीट पर 617 मतदाताओं ने घर में वोट डालने को हामी भरी थी। जिसमें राठ सीट पर वोट डालने के पहले ही 80 पार के पांच मतदाताओं की मौत हो गई। वहीं सदर सीट पर 80 पार के 15 लोगों की मौत हो जाने के कारण मतदान नहीं कर सके। बुधवार को मतदान में लगीं 13 टीमों ने दोनों सीटों पर कुल 121 वोट डलवाए। जिसमें सदर सीट पर लगी पांच टीमों ने कुल 19 लोगों के मतदान कराए। वहीं राठ सीट पर लगी आठ पोलिंग टीमों ने कुल 102 दिव्यांग व 80 प्लस के वोट डलवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed