फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   20 complaints came in women's public hearing, four were resolved

Mahoba News: महिला जनसुनवाई में आईं 20 शिकायतें, चार का निस्तारण

Wed, 25 Jun 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 25 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
20 complaints came in women's public hearing, four were resolved
महोबा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी ने बुधवार को विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई की। इस दौरान 20 पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं ने शिकायती पत्र सौंपे। जिसमें चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुबह साढ़े नौ बजे जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम में 15 नवजात बच्चियों के परिजनों को मिठाई, बेबी किट व उपहार भेंट किए। इसके बाद जिला प्रोबेशन कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान एडीएम न्यायिक सुखवीर सिंह, सीओ रविकांत गोंड, बीएसए राहुल मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी हर्षवर्धन नायक, समाज कल्याण अधिकारी शशिकांत सिंह, डीपीओ रन बहादुर वर्मा, संरक्षण अधिकारी श्यामबाबू विश्वकर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी संगीता राजपूत, वन स्टाफ सेंटर प्रबंधक क्षमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------------
तीन गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
श्रीनगर। राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी ने कस्बे के इंग्लिश मीडियम मॉडर्न प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्मार्ट क्लास इंटर एक्टिव पैनल, टच टेबल, खगोल वैधशाला, थ्री-डी स्क्रीन टेलिस्कोप आदि को देखा। इसके बाद किचन गार्डन, शौचालय आदि का जायजा लिया। प्रधानाध्यापिका राम कुमारी नायक व स्टाफ की सराहना की। इसके बाद उन्होंने कैंपस में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र को देखा और तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उमाकांति नामदेव, क्रांति देवी, सीडीपीओ मयंक सैनी, विजयपाल राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed