{"_id":"627ea51eab1725372e566aca","slug":"2-datained-with-11-kg-ganja-hamirpur-news-knp6966241194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से 11 किलो गांजा ले जाते दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से 11 किलो गांजा ले जाते दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। गांजा की बिक्री करने के हुए वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने भौनिया मोड़ से दो युवकों को 11 किलो गांजा व बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस का मानना है कि गांजा उड़ीसा से लाकर सप्लाई किया जा रहा था।
गुरुवार को सोशल मीडिया में गांजा बिक्री करने का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर भौनिया में छापामार अभियान चलाया। फैक्टरी एरिया चौकी इंचार्ज रामबाबू यादव ने बताया कि दो युवकों को 11 किलो गांजा एवं एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है।
बताया कि भौनिया निवासी जयराम कुशवाहा एवं रघुराज यादव निवासी पचखुरा खुर्द को मुंडेरा मार्ग से भौनिया मोड़ से गिरफ्तार किया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों युवक बाइक से उड़ीसा से गांजा लाकर यहां क्षेत्र में बेचने का काम करते थे। गिरफ्तारी के दौरान फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज के साथ कस्बा इंचार्ज आदित्य कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल आरिफ खान, संदीप कुमार,विकास मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, शिल्पी मिश्रा आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।