{"_id":"59a9a7404f1c1bf6278b4d35","slug":"181504290624-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों की सरकार : धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों की सरकार : धूमल
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत धमरोल पंचायत के अंबेडकर भवन में दलित स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल रहे। मुख्यातिथि को भोरंज के विधायक डॉ. अनिल धीमान ने टोपी व शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर अनुसूचित जाति प्रदेश मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. सिकंदर ने कहा कि भाजपा दलितों की सबसे बड़ी हितैषी है। कांग्रेस पार्टी ने सदैव अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को वोट बैंक समझकर उनका शोषण किया है, लेकिन भाजपा ने सदैव दलित व पिछड़े वर्ग का सम्मान किया है।
मुख्यातिथि प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा पार्टी मिशन 60 के नजदीक है। धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर पूरे प्रदेश में चरम पर है। कांग्रेस के कई बड़े नेता कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं। इससे भाजपा का कुनबा बढ़ता जा रहा है। भाजपा सत्ता में आने के बाद सभी वर्गों का सम्मान करेगी और पूरे प्रदेश में विकास करवाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार और घोटालों की सरकार है। राज्य में न तो महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही बेटियां। भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश के हालात बदलेंगे।
इस मौके पर जिला महिला मोर्चा महामंत्री अंजू ठाकुर, बलबीर ठाकुर, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के सचिव दिनेश भाटिया, भोरंज भाजपा मंडलाध्यक्ष जैमल ठाकुर, राज कुमार, परमानंद, संदीप चौहान, जोगिंद्र राणा, नितिन, सुदेश कुमार, अरुण कुमार, कर्म चंद सहगल, अशोक ठाकुर, अनिल ठाकुर, दलबीर सिंह, नीलम, रंजना सेठी, वरिंद्र, प्रधान विजय कुमार, विपन कुमार, शशि शर्मा उपस्थित रहे।