{"_id":"61993889900a5a3c0336ba4d","slug":"17-killed-in-traffic-month-50-injured-hamirpur-news-knp6651413159","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 लोगों ने सड़क हादसे में गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 लोगों ने सड़क हादसे में गंवाई जान
विज्ञापन
शहर के बस स्टैंड के पास वाहन चालकों को पंपलेट देकर जागरूक करते यातायात प्रभारी संजय मिश्रा।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। यातायात माह में पुलिस प्रशासन का न तो अभियान काम आ रहा है और न ही चौराहों पर लगने वाली वाहन चेकिंग। जागरूकता माह में अब तक नियमों की अनदेखी के चलते हादसों में 17 लोगों की जान जा चुकीं हैं। वहीं करीब 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सड़क हादसों में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यातायात माह पखवाड़ा चलाया जा रहा है। सबसे अधिक मौतें कानपुर- सागर हाईवे पर हुई हैं।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर एक नवंबर से अब तक 2157 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। जिनमें 22 लाख 41 हजार जुर्माना लगाया गया। जबकि 98 लोगों से 95100 जुर्माना वसूला गया है।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर डा. महेंद्र सिंह की ड्यूटी अक्सर इमरजेंसी में रहती है। बताया कि सड़क हादसों में उनके पास प्राथमिक इलाज के लिए घायलों को लाया जाता है। इनमें कुछ की सांसे भी टूट चुकी होती है। चिकित्सक ने बताया कि प्राथमिक इलाज के दौरान दुर्गंध से घायल और मृतकों के शराब के सेवन का पता चल जाता है। शाम के बाद आने वाले हादसों के 60 फीसदी शिकार नशे में होते हैं।
विज्ञापन
लोगों के यातायात नियमों का पालन न करने से हादसे होते हैं। शहर की सड़कों की तुलना में हाईवे पर अधिक हादसे होते हैं। जागरुकता माह में लोगों को शराब पीकर ड्राइविंग करने और हेलमेट लगाने के लिए खास तौर पर जागरूक किया जाता है। कहा कि जागरुकता माह में अबतक 17 लोग सड़क हादसों में जान गंवा चुके हैं। 2157 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई हैं। जिनके ऊपर 22 लाख 41 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
अनूप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक
एक नवंबर को बिवांर रोड़ पर अज्ञात वाहन के टक्कर से महिला की मौत।
3 नवंबर को कानपुर सागर हाइवे पर इंगोहटा के पास दो डंपरों की भिड़ंत पर चालक जिंदा जला।
6 नवंबर को सजेती क्षेत्र के दुर्गामोड़ के पास एंबुलेंस की टक्कर में तीन बाइक सवार की मौत बिना हेलमेट थे।
10 नवंबर को राठ तिराहे के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, पत्नी व बच्चा घायल हेलमेट नहीं लगाए था।
12 नवंबर को राठ के महजौली रोड पर बस से उतर रहे मजदूर की करंट से मौत। वहीं कालपी फोरलेन में शीतलपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में कानपुर निवासी बाइक सवार की मौत।
16 नवंबर को सुमेरपुर के प्रेमनगर के पास डंपर व स्कार्पियो की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत। वहीं कुरारा के डामर गांव के पास कार पलटने से एक महिला की मौत।
17 नवंबर को नरायनपुर गांव के पास ट्रक चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर मौत। वहीं शहर के कानपुर सागर हाईवे बेतवा पुल के पास ट्रक चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर महिला व किशोर की मौत।
---------------------