भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के तपोभूमि में संगम सेवा समिति ने सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह में 17 जोड़े का वैदिक रीति-रिवाज के साथ विवाह हुआ। वर-वधू को सदर विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष ने आशीर्वाद देकर प्रमाण पत्र प्रदान किए।
संगम सेवा समिति ने शुक्रवार को तपोभूमि में सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। समिति के अध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति ने बताया कि कुल 17 जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर साथ जीवन जीने का संकल्प लिया। वरमाला कार्यक्रम के बाद सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति व भाजपा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने वर वधू को प्रमाणपत्र देकर आशीर्वाद प्रदान किया। मौके पर नीतू द्विवेदी,गीता ओमर, रामनारायण, पवन ट्रेलर,नवल शुक्ल मौजूद रहे।