फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   नादौन में संपूर्ण स्वच्छता अभियान को ठेंगा

नादौन में संपूर्ण स्वच्छता अभियान को ठेंगा

Mon, 10 Jul 2017 12:00 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
नादौन में संपूर्ण स्वच्छता अभियान को ठेंगा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल के कस्बे नादौन में संपूर्ण स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखाया जा रहा है। गलियों की सही तरीके से सफाई नहीं हो रही है। समस्या के बारे में कस्बे के लोग कई बार विभाग को बता चुके हैं लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

लोगों में रविकांत, पराग, निर्मल जैन, कुलदीप, दीपक, रोहित, रविंद्र का कहना है कि जैन चौक से उप डाकघर की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर गंदगी होने से राहगीरों को आवाजाही में परेशानी होती है। निकास नाली की सफाई न होने से यहां अकसर दुर्गंध फैली रहती है। गर्मियों में बीमारियां फैलने का खतरा बना है। ऐसे में यहां से लोगों का निकलना खतरे से खाली नहीं है। कस्बे के वार्ड नंबर-7 नगारड़ा स्थित प्राथमिक पाठशाला के साथ लगते नाले में भी गंदगी भरी पड़ी है। नाले में गंदा पानी जमा होने से यहां मक्खी मच्छर पनप रहे हैं। लोगों का आरोप है कि समस्या के बारे में नपं नुमाइंदों को कई बार बताया गया लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष रीना देवी का कहना है कि समस्या उनके ध्यान में है। जल्द ही इसका समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed