{"_id":"6a6a3adb049f02feef0afd6f","slug":"160-couples-joined-hands-at-the-chief-ministers-mass-wedding-ceremony-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-143149-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 160 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 160 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ
विज्ञापन
फोटो 29 एचएएमपी- 17 वर-वधू को आर्शीवाद देते सदर विधायक व अन्य। संवाद
हमीरपुर। बुधवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 160 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। जिला प्रशासन ने 153 जोड़ों के लक्ष्य के मुकाबले अधिक विवाह कराए। इस दौरान 156 जोड़ों ने सात फेरे लिए, जबकि चार मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ।
योजना के लिए कुल 170 आवेदन प्राप्त हुए थे। शासन ने 153 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया था। पंडाल में बारातियों का स्वागत किया गया और वधुओं ने मंच पर जयमाला पहनाई। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पुष्पवर्षा कर नवविवाहितों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इसके बाद आवंटित मंडपों में विवाह की अन्य रस्में पूरी की गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक मनोज कुमार प्रजापति और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रज किशोर गुप्ता तथा मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे। उन्होंने गणेश पूजन कर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी है। यह सामाजिक सरोकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना है, जो सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करती है। विवाह समारोह में भीषण गर्मी और उमस का असर साफ दिखा। दोपहर में लोग पेड़ों की छाया में आराम करते और भोजन करते नजर आए। प्रशासन ने विवाह पंडाल में 25 कूलर लगाए थे, लेकिन वे भी राहत नहीं दे पाए। बायोमैट्रिक हाजिरी लगाने के लिए लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। दहेज का सामान लेने में भी लाभार्थियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
कई गणमान्य रहे नदारद
कार्यक्रम का संचालन सर्वेश द्विवेदी और ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्रम एवं रोजगार राघवेंद्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी सुमेरपुर श्वेता तिवारी और खंड विकास अधिकारी कुरारा ज्ञान प्रकाश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। हालांकि, कई माननीय कार्यक्रम से अनुपस्थित रहे। राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, विधान परिषद सदस्य जीतेंद्र सिंह सेंगर और पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
लक्ष्य के सापेक्ष सात अधिक जोड़ों का विवाह कराया गया है। सभी जोड़ों को कुल 24 सामान दिए गए हैं। सभी लाभार्थियों को सामान चेक कराकर रिसीविंग ली गई है। कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न करा लिया गया है। हालांकि गर्मी का कुछ असर रहा है। - हिमांशु अग्रवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी।