फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   24 घंटे गुजरने के बाद अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में लगी है होर्डिंग्स

24 घंटे गुजरने के बाद अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में लगी है होर्डिंग्स

Mon, 11 Mar 2019 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे गुजरने के बाद अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में लगी है होर्डिंग्स

विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। चुनाव आयोग द्वारा 24 घंटे के अंदर होर्डिंग्स आदि हटाने के फरमान का असर अभी ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी दलों की होर्डिंग्स लगी हुई हैं।
चुनाव आयोग ने रविवार को 24 घंटे के अंदर होर्डिंग्स हटाने व 72 घंटे में सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों में कराई गई वाल पेंटिंग को साफ कराने के निर्देश दिए हैं। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों में दो बड़े दलों की पेटिंग जगह-जगह नजर आ रही है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद नगर पंचायत की ओर से कस्बे में जरूर होर्डिंग्स हटाने का कार्य जारी है। इंगोहटा छानी मार्ग में पड़ने वाली आधा दर्जन ग्राम पंचायतों में अभी भी होर्डिंग्स लगी हुई हैं। यही हाल बांदा व टेढ़ा जैसे मार्गों में पड़ने वाली दर्जनों ग्राम पंचायतों का है। थाने के क्राइम इंस्पेक्टर शेर सिंह राजपूत ने बताया कि शीघ्र ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी सघन अभियान चलाकर होर्डिंग्स हटाने का काम किया जाएगा। कुरारा प्रतिनिधि के अनुसार रविवार की शाम आदर्श आचार संहिता लागू होने पर नगर पंचायत ने कस्बे में लगी होर्डिंग्स, बैनर हटवाने के साथ वाल पेंटिंग भी साफ कराई। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कस्बे के बस स्टैंड, बेरी तिराहा, मनकी स्टैंड तथा ब्लाक मुख्यालय के पास मनकी तिराहा आदि में लगी होर्डिंग्स व बैनर हटाए गए। सोमवार को भी हटाने का कार्य जारी रहा।
विज्ञापन

बैनर पोस्टर व वाल पेटिंग को मिटाने का कार्य रहा जारी
मौदहा। बिवांर, मुस्करा व अन्य सार्वजनिक स्थानों में स्लोगन पोतने के साथ होर्डिंग्स और बैनर हटाने का कार्य को कराया जा रहा है। नगर क्षेत्र में सोमवार की सुबह तक 115 पोस्टर व 203 होर्डिंग बैनर हटाए जा चुके हैं। इसके लिए एक कमेटी गठित की गई है, जिसमें जगदीश प्रसाद दीक्षित राजस्व निरीक्षक, वेद प्रकाश राय आरआई पालिका कर्मी, विक्रम सिंह, रामऔतार व नरसिंह सभी राजस्व निरीक्षक हैं। सोमवार को पालिका कर्मियों ने पुलिस के साथ थाना चौराहा, मलिकुआं चौराहा व तहसील मार्ग में इस कार्य को किया गया। एसडीएम ने बिवांर व मुस्करा में बैनर पोस्टर हटवाने का कार्य कराया। बीडीओ रत्नेश कुमार ने पंचायत सचिवों व कर्मियों को निर्देश दिया कि वह ग्रामीण क्षेत्रों के बैनर पोस्टर हटवाने के साथ ही पेयजल बिजली व पोलिंग बूथों पर जाने वाले मार्गों में सफाई आदि का कार्य सुनिश्चित कराएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने हटवाई होर्डिंग और प्रचार सामग्री
राठ। एसडीएम सुरेश कुमार, तहसीलदार, कोतवाल मनोज कुमार सहित नगर पालिका अधिकारियों ने जेसीबी से कस्बे में लगे होर्डिंग और प्रचार सामग्री हटवाना शुरू कर दिया। इस दौरान देर रात तक विद्युत सप्लाई ठप रही। रविवार शाम करीब 7 बजे से पड़ाव चौराहे से रामलीला, बजरिया, अंबेडकर नगर, उरई बस स्टैंड़, प्रीतम चौराहे, बारा खंभा सहित अनेकों स्थानों पर लगी प्रचार सामग्री और होर्डिंग उतरवा दीं। वहीं एसडीएम से सड़क पर फैला अतिक्रमण भी हटवा दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल साथ रहा। बताया कि आचार संहिता लागू हो चुकी है। जिसका सख्ती के साथ पालन कराया जाएगा। इसका उल्लघंन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
24 घंटे गुजरने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में लगी है होर्डिंग्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed