{"_id":"658329a528bec7ba13049b78","slug":"1503-lakh-security-deposit-of-candidates-in-civic-elections-seized-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-6260-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की 15.03 लाख जमानत धनराशि जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की 15.03 लाख जमानत धनराशि जब्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगरीय चुनाव में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए कुल 983 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। आयोग के निर्देशानुसार मतगणना के तीन माह बाद अगस्त माह तक प्रत्याशियों को अपना खर्च निर्वाचन कार्यालय में पेश करना था। ऐसे में मात्र 49 ने अपना व्यय पेश किया।
वहीं इनमें से 18 प्रत्याशियों द्वारा 56.50 हजार रुपये जमानत वापस ली गई है। वहीं 20 फीसदी मत प्राप्त न होने के साथ व्यय प्रस्तुत न करने व आवेदन न करने के कारण 965 प्रत्याशियों की 15.03 लाख रुपये जमानत धनराशि जब्त हो गई है। जिले भर में सात नगर निकाय है। इनमें हमीरपुर, मौदहा व राठ नगर पालिका व सुमेरपुर, कुरारा, सरीला व गोहांड नगर पंचायत है। जिनमें निकाय चुनाव बीते 13 मई को संपन्न हुआ।
इसके बाद जिन प्रत्याशियों की जमानत राशि बच गई, उन्हें तीन माह के अंदर यानि 13 अगस्त तक ट्रेजरी में व्यय का विवरण जमा करना था। जिले भर में देखा जाए तो नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर 39 व नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर 74 नामांकन हुए। इसी प्रकार नगर पालिका सभासद पद के लिए 559 व नगर पंचायतों में सभासद पद के लिए 311 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इसमें कुल जमानत धनराशि 15 लाख 59 हजार 500 रुपये प्राप्त हुई।
विज्ञापन
इसमें से 15.03 लाख रुपये जमानत धनराशि जब्त होकर आयोग के खाते में चली गई। जिन 18 प्रत्याशियों को जमानत राशि लौटाई गई उनमें सात अध्यक्ष पद के व 11 सभासद पद के प्रत्याशी है। इसके अलावा 53 ऐसे प्रत्याशी है जिन्होंने चुनाव ही नहीं लड़ा या अपना नाम वापस ले लिया। इसके अलावा कई प्रत्याशी ऐसे है। जिन्हे पड़े वैध मतों से 20 फीसदी मत नहीं मिलने से उनकी जमानत जब्त हो गई। शेष की आवेदन न करने या व्यय जमा न करने के कारण जमानत राशि जब्त कर ली गई।
-- -- -- -- -- -- -
जमानत धनराशि उनकी जब्त की गई है। जिन प्रत्याशियों ने कुल पड़े वैध मतों से 20 फीसदी से कम मत प्राप्त किए है। इसके अलावा मतगणना के बाद तीन माह के अंदर व्यय ट्रेजरी में जमा नहीं किया। इसके अलावा कुछ ऐसे भी प्रत्याशी है जिन्होंने जमानत राशि प्राप्त करने को आवेदन नहीं किया।
- एसके शुक्ला, सहायक निर्वाचन अधिकारी।