फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   15 km long jam on Kanpur-Sagar Highway

Hamirpur News: कानपुर-सागर हाईवे पर 15 किलोमीटर लंबा जाम

Mon, 23 Mar 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 23 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
15 km long jam on Kanpur-Sagar Highway
फोटो 22 एचएएमपी 17- शहर के लक्ष्मीबाई के पास हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
हमीरपुर। शहर से निकले कानपुर-सागर हाईवे पर बेतवा पुल के बीचो-बीच रोडवेज बस का टायर फटने से जाम लग गया। चंदौखी से लेकर दुर्गामोड़ तक करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम लगने से कई एंबुलेंस व रोडवेज बसें फंस गईं। सूचना पर आई सिविल व यातायात पुलिस ने किसी तरह बस को धक्का देकर पुल के बाहर एक किनारे लगवाया, तब कहीं जाकर डेढ़ घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। इससे राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




रविवार शाम करीब छह बजे बेतवा पुल पर शाम छह बजे लगे जाम में रोडवेज बसों सहित एंबुलेंस व कार सवार घंटों फंसे रहे। कानपुर की ओर जा रहे कार सवार अखिलेश सिंह ने बताया कि इस हाईवे पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। करीब 40 मिनट से जाम में फंसे हैं।
विज्ञापन




यातायात प्रभारी हरवेंद्र सिंह ने बताया कि यमुना पुल से पीएनसी की क्रेन को बुलाया गया, लेकिन चार पहिया वाहन आड़े तिरछे खड़े होने के कारण क्रेन मशीन मौके तक नहीं पहुंच सकी। जिसपर बस को धक्का लगाकर पुल से बाहर निकाला गया। तब कहीं जाकर यातायात बहाल हो सका।

फोटो 22 एचएएमपी 17- शहर के लक्ष्मीबाई के पास हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद

फोटो 22 एचएएमपी 17- शहर के लक्ष्मीबाई के पास हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed