{"_id":"59763e6b4f1c1bab298b46cb","slug":"131500921451-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल गॉट टैलेंट में 86 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल गॉट टैलेंट में 86 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। हिमाचल गॉट टैलेंट का क्वाटर फाइनल गौतम कॉलेज हमीरपुर में हुआ। इसमें भारत की जनवादी नौजवान सभा के राज्याध्यक्ष अनिल मनकोटिया मुख्यातिथि रहे। हिमाचल गॉट टैलेंट हिमाचल के पहला रियलिटी शो है। इसका प्रसारण डीडी पंजाबी चैनल पर किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कुल 86 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें से 20 प्रतिभागी सेमीफाइनल के लिए चुने जाएंगे। प्रोमोटर्स ऑफ सोशल एंड कल्चरल हेरिटेज हिमाचल ने प्रदेश भर में होनहार कलाकारों को एक मंच देने के लिए टेलेंट शो करवाया। जल्द ही प्रतियोगिता के सेमिफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे। इनमें बॉलीवुड के जाने पहचाने कलाकार होनहारों की प्रतिभा को तराशेंगे। कार्यक्रम में सांझ फिल्म के निर्माता, निर्देशक अजय सकलानी, मॉडल हरीश जसवाल, संगीत अध्यापक डॉ. मिश्रा ने जज की भूमिका निभाई। संस्था के प्रदेश संचालक नरेश कौंडल, धर्म सिंह एवं कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. रजनीश गौतम आदि मौजूद रहे।