फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   डिपुओं में आटा पहुंचा, सरसों का तेल गायब

डिपुओं में आटा पहुंचा, सरसों का तेल गायब

Fri, 14 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
डिपुओं में आटा पहुंचा, सरसों का तेल गायब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। खाद्य आपूर्ति मंत्री के आदेशों के बाद हमीरपुर में सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के गोदामों में आटा की सप्लाई तो पहुंच गई लेकिन सरसों तेल की सप्लाई अभी भी नहीं पहुंची है। इससे डिपो होल्डरों और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने प्रदेश सरकार और सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया है। हमीरपुर में राशनकार्ड धारकों की संख्या करीब 1.37 लाख है। बीते सप्ताह तक डिपुओं में सरसों तेल और आटे की सप्लाई डिपुओं में नहीं पहुंची थी। इसके चलते उपभोक्ता डिपुओं से आधा-अधूरा राशन लेकर लौट रहे थे। समस्या को ‘अमर उजाला’ ने 11 जुलाई को इस माह आटा और सरसों तेल की सप्लाई पर संकट शीर्ष से प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। समाचार प्रकाशित होने के बाद खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने विभागीय अधिकारियों को जिला में सरसों तेल और आटा की सप्लाई सुचारु करने के आदेश दिए। इसके बाद जिला के डिपुओं में अब तक आटा की सप्लाई ही पहुंच पाई है। सरसों तेल की सप्लाई अभी भी नहीं पहुंची है। ऐसे में उपभोक्ता जुलाई माह में दूसरी बार भी डिपुओं से आटे का कोटा लेकर ही घर लौटने को मजबूर है। सरसों तेल का कोटा लेने के लिए उपभोक्ताओं को दोबारा डिपुओं के चक्कर काटने होंगे। डीएफएससी नरेंद्र कुमार का कहना है कि आटा की सप्लाई डिपुओं में पहुंच गई है। सरसों तेल की सप्लाई अभी नहीं पहुंची है। खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं। पुराने टेंडर के शेष कोटा से जल्द ही सरसों तेल की सप्लाई भी गोदामों में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed