{"_id":"5c86a3cbbdec221470579874","slug":"11552327627-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता ग्राहियों को विकासखंड कार्यालय में सम्मानित किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता ग्राहियों को विकासखंड कार्यालय में सम्मानित किया गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में शामिल हुए जनपद के स्वच्छताग्राहियों को विकासखंड कार्यालय के सभागार में खंड विकास अधिकारी द्वारा शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। महाकुंभ में शामिल होने के लिए जनपद से नौ सफाई कर्मियों को भेजा गया था। वापस आने के बाद सोमवार को खंडविकास अधिकारी विजय शंकर शुक्ला ने ब्लाक सभागार में उन्हें शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में टीम लीडर रामकुमार मौदहा, रामहेत, अजय कुमार सुमेरपुर, जयहिंद कुरारा, मदन कुमार, अशोक कुमार, राहुल सिंह मुस्करा, शत्रुघन सिंह गोहांड शामिल हैं। इस मौके पर ओमप्रकाश प्रजापति, जीतेश सिंह, साधना सिंह, प्रीती सिंह, स्वाती शर्मा, सोनाली सचान, अमित तिवारी, खंड प्रेरक रीशू सोनकर, विक्रम सिंह, जीतू कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन उत्तम कुमार ने किया।
स्वच्छता ग्राहियों को मिला सम्मान
स्वच्छता ग्राहियों को मिला सम्मान