{"_id":"594421e84f1c1b4f568b4789","slug":"11497637352-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेज हमीरपुर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेज हमीरपुर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। डिग्री कॉलेज हमीरपुर में शुक्रवार से बीए, बीएससी, बीकॉम के प्रथम सत्र में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज में प्रवेश के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 23 जून है। शुक्रवार को प्रवेश प्रक्रिया के पहले दिन कॉलेज में प्रवेश लेने आए छात्रों और उनके अभिभावकों का तांता लगा रहा। छात्र संगठनों और अध्यापकों के सहयोग से छात्रों ने फार्म भरे। प्रवेश प्रक्रिया के पहले दिन शुक्रवार को कॉलेज में 15 सौ छात्रों ने प्रॉस्पेक्टस लिए। इनमें से चार सौ छात्रों ने फार्म भर के एडमिश्सान कमेटी के पास जमा करवाए। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एचएस जंवाल ने बताया कि कॉलेज में प्रथम सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। 23 जून तक छात्र प्रवेश के लिए फार्म भर सकते हैं। 24 से 27 जून तक कॉलेज में मेरिट लिस्ट डिसप्ले होगी। मेरिट में स्थान पाने वाले छात्रों की फीस 28 से 30 जून तक जमा होगी। उन्होंने कहा कि कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया के पहले दिन अध्यापकों ने छात्रों को प्रवेश संबंधी निर्देश दिए। प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु रखने के लिए कॉलेज में अध्यापकों की कमेटियां बनाई गई हैं।
नादौन/बड़ा। राजकीय महाविद्यालय नादौन के प्राचार्य डॉ. उमेश दत्त ने कहा कि कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रथम सत्र में प्रवेश के लिए छात्र विवरणिका प्राप्त कर 23 जून तक फार्म भर सकते हैं। 24 से 27 जून को जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट सूची में आएगा, वे विद्यार्थी 28 और 29 जून को अपनी फीस जमा करवाएं। जो विद्यार्थी निर्धारित समय पर फीस जमा नहीं करवाएगा, उसका नाम मेरिट सूची से काट दिया जाएगा। 29 जून को शाम चार बजे के बाद द्वितीय मेरिट सूची लगा दी जाएगी। द्वितीय मेरिट सूची वाले छात्र 30 जून को फीस जमा करवा सकते हैं।