फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   किसान की विधवा को सपा ने दी दो लाख की मदद

किसान की विधवा को सपा ने दी दो लाख की मदद

Fri, 16 Jun 2017 12:35 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
किसान की विधवा को सपा ने दी दो लाख की मदद

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भरुआ सुमेरपुर। तंगहाली से परेशान हो आत्महत्या करने वाले किसान के परिवार को सपा नेताओं ने दो लाख रुपये की मदद दी।
दस जून की रात बिदोखर पुरई निवासी जयराम पाल ने कुएं में कूदकर जान दे दी थी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कृभको चेयरमैन चंद्रपाल यादव की अगुवाई में गुरुवार को एक प्रतिनिधि मंडल गांव भेजा।

प्रतिनिधि मंडल ने किसान की पत्नी सरोज, पुत्र व पुत्री से मुलाकात की और पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा मदद के रूप में भेजे गए दो लाख रुपये की नगद धनराशि इन्हें सौंपी। आगे भी मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक शिवचरन प्रजापति, छात्रपाल यादव, राकेश पाल, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, पुष्पेंद्र यादव, मनोज प्रजापति, जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव, नंदकिशोर शिवहरे, सदस्यता प्रभारी शिवमूर्ति, सिद्धगोपाल साहू, सौरभ यादव, नईम खां, शिवशरण यादव, कल्लू यादव, सुधेश द्विवेदी, इदरीश खान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


आर्थिक मदद पाकर मृतक किसान की पत्नी सरोज भावुक होकर रो पड़ी। उधर, कृभको अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया। कहा कि मौजूदा सरकार सिर्फ बातें कर रही है। किसान आत्महत्याएं करने को मजबूर हैं। वहीं मप्र में भाजपा सरकार ने किसानों के ऊपर गोली चलवाकर जो काम किया है। उसका जवाब किसान विधानसभा चुनाव में देगा। कहा कि मात्र कुछ सड़कों को दुरुस्त कर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें अभी भी गड्ढों से मुक्त नहीं हो सकी। बल्कि यह कहा जा सकता है कि गड्ढों के बीच सड़के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृभको चेयरमैन चंद्रपाल यादव पहुंचे पीड़ित परिवार के घर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed