फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   111 meters long tricolor

झांकियों और 111 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकाली यात्रा

Tue, 07 Dec 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
111 meters long tricolor
हमीरपुर। अमृत महोत्सव समिति ने आंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहर में 111 मीटर लंबे तिरंगा के साथ यात्रा निकाली। यात्रा में देवी देवताओं की वेशभूषा में बच्चे और समिति के सदस्य शामिल हुए। यात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर सोमवार को अमृृत महोत्सव आयोजन समिति ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र गौरव यात्रा का शुभारंभ किया। शहर के आंबेडकर पार्क से निकाली गई यात्रा में भारत माता के रथ के साथ देवी देवताओं की वेशभूषा में बच्चे व समिति के पदाधिकारी और सदस्य 111 मीटर का तिरंगा लेकर शामिल हुए। यात्रा रमेडी, देवादास मंदिर, सुभाष बाजार से कोतवाली के सामने से कालपी चौराहा व बस स्टाप होकर पार्क में समाप्त हुई। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। विवेक मिश्रा, राजन , प्रियंक अग्रवाल, अंकराज त्रिवेदी, कुलदीप निषाद, सनातन कुमार, राजेश शुक्ला और समिति के सह संयोजक बृजेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed