{"_id":"573f51224f1c1b6f64ac72de","slug":"10-hours-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 घंटे बाद खुला रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 घंटे बाद खुला रास्ता
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 20 May 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
मुख्यालय में यमुना पुल पर लगा भारी वाहनों का जाम।
- फोटो : amar ujala buerau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। कानपुर के ग्रीनपार्क में आयोजित आईपीएल क्रिकेट की वजह से हाईवे पर यातायात 10 घंटे तक बाधित रहा। हाईवे पर मुख्यालय में बीती रात 10 बजे से कानपुर की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। जिसके चलते वाहनों की लंबी लाइन लग गई। भारी वाहनों के साथ हल्के वाहन भी जाम में फंसे रहे।
शुक्रवार सुबह 8 बजे टोल टैक्स वसूलने वाली पीएनसी कंपनी के साथ पुलिस ने खासी मशक्कत कर आड़े तिरछे खड़े ट्रकों को सीधा कराकर जाम खुल खुलवाया। आईपीएल क्रिकेट मैच को लेकर बीती रात कानपुर प्रशासन ने नो इंट्री लगा दी। कानपुर जिला प्रशासन की इस कार्रवाई का असर जिले में दिखा।
जिला मुख्यालय में राठ मार्ग व कानपुर सागर हाईवे में भारी वाहनों की ंलाइनें लगीं रहीं। हाईवे पर वाहनों के आड़े तिरछे खड़े कर देने से हल्के वाहन भी जाम में फंसे रहे। करीब 10 घंटे तक हाईवे बाधित रहा।
विज्ञापन
बड़े वाहनों के साथ छोटे वाहन भी जाम में फंसे रहे। यमुना पुल पर भारी वाहनों की कतारें लग गई। इसको लेकर तड़के से ही कोतवाली के एसआई देवेंद्र यादव व ट्रैफिक पुलिस और पीएनसी कंपनी के कर्मचारी जाम खुलवाने में जुटे रहे। सुबह 8 बजे के बाद ही ट्रैफिक सुगम हो पाया। राहगीरों का कहना था कि मैच के कारण उनको भारी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा।
ट्रैफिक इतना धीमा था कि घर पहुंचने में घंटों लग गए। अब 21 को फिर मैच है। फिर इसी समस्या से जूझना पड़ेगा।