{"_id":"5ce23ed7bdec2207903d5b7e","slug":"young-woman-killed-by-his-family-over-friendship-with-young-man-in-santkabirnagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चांदनी हत्याकांड: मां का चौंकाने वाला खुलासा, गुस्से में सिर पर मारा डंडा, बेटे ने भी किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदनी हत्याकांड: मां का चौंकाने वाला खुलासा, गुस्से में सिर पर मारा डंडा, बेटे ने भी किया हमला
Mon, 20 May 2019 11:14 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 20 May 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर है, पुलिस भी हत्याकांड के खुलासे में सामने आए आरोपियों को देख हैरान है। पुलिस ने युवती की हत्या के आरोप में उसके परिवार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
घटना उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले की है। धनघटा के महुली थाना इलाके के पिडारी पूर्वी गांव में ऑनर कीलिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने चांदनी (24) नामक युवती की हत्या के आरोप में मां, तीन भाइयों, ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त डंडा और बाइक बरामद कर ली।
महुली एसओ शैलेंद्र राय और चौकी प्रभारी शर्मा सिंह यादव के अनुसार, 14 मई को कुरसुरी गांव में कुआनो के किनारे गड्ढा खुदवाकर शव निकलवाया गया था। उसकी शिनाख्त पिडारी पूर्वी की रहने वाली 24 साल की चांदनी के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
घरवाले जहर खाकर आत्महत्या की बात कह रहे थे, जबकि पोस्टमार्टम में चांदनी की मौत सिर पर चोट लगने से हुई थी। मां विंद्रावती देवी ने बताया कि चांदनी के प्रेम प्रसंग से घर वाले परेशान थे।

11 मई की शाम चांदनी मना करने के बाद भी मोबाइल फोन से बात कर रही थी। गुस्से में मैंने उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया। बेटे सूरज ने भी तीन-चार वार कर दिए। अगले दिन सुबह आठ बजे चांदनी की मौत हो गई।
इसके बाद ग्राम प्रधान रामपाल, जोगेंद्र चौहान ने बाइक पर शव रखकर दुपट्टे से चेहरा ढंक दिया। दूसरी बाइक से सूरज और श्रवण को ले जाकर कुरसुरी गांव में कुआनो नदी के किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने मां विंद्रावती, भाई सूरज, चचेरे भाई जोगेंद्र, श्रवण और प्रधान रामपाल को गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।