फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Worker had kept on to work after retirement

रिटायरमेंट के बाद भी कराया काम, देते रहे तनख्वाह

Tue, 06 Sep 2016 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 06 Sep 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
Worker had kept on to work after retirement
नगर निगम
नगर निगम के स्वास्थ्य महकमे का एक कारनामा इन दिनों चर्चा में है। एक सफाई कर्मचारी जिसे एक साल पहले रिटायर्ड हो जाना था, उससे एक साल तक और काम लिया गया और तनख्वाह भी दी गई। जब वह रिटायर्ड हुए तो नगर निगम के अकाउंट विभाग ने मामले को पकड़ लिया। अब वह पेंशन को लेकर नगर निगम अधिकारियों के यहां चक्कर काटने को मजबूर है।
विज्ञापन


रुस्तमपुर के बडगो निवासी अब्दुल हमीद नगर निगम में सफाई कर्मचारी थे। उन्हें 31 मार्च 2015 को रिटायर्ड होना था। लेकिन कंप्यूटर में जन्मतिथि की गलत फीडिंग होने से उन्हें 31 मार्च 2016 को रिटायर्ड किया गया। जब वह रिटायर्ड हुए तो फाइनल पेमेंट के लिए कागजात नगर निगम के अकाउंट विभाग में गया। जांच के दौरान मामले का खुलासा होने पर अधिकारियों ने रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के पास भेज दी। अब्दुल मार्च 2016 से लेकर अब तक पेंशन के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, जबकि उन्हें भी नहीं मालूम था कि उन्हें मार्च 2015 में रिटायर्ड होना था, क्योंकि वह पढ़े-लिखे नहीं थे। मामला प्रकाश में आने के बाद अब्दुल की फाइल अब कहां है, इससे अधिकारी भी अनजान हैं।
विज्ञापन

आखिर अब किससे होगी रिकवरी

अब्दुल ने मार्च 2015 से मार्च 2016 तक नियमित कर्मचारी के रूप में काम किया। इस दौरान उन्हें तनख्वाह भी दी गई। अब मामला प्रकाश में आने के बाद अधिकारी भी परेशान है कि एक साल के तनख्वाह की रिकवरी किससे होगी। सूत्रों के मुताबिक सर्विस बुक जिस लिपिक के पास होगी, उससे ही पूरे मामले की जानकारी का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। सफाई कर्मचारी को मुझसे मिलना चाहिए। अगर मामला सही है तो संबंधित लिपिक के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. एसके सिंह, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed