फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   work out post office employ

उत्पीड़न के विरोध में डाक कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार 

Thu, 28 Apr 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 28 Apr 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
work out post office employ
उत्पीड़न के विरोध में डाक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
प्रधान डाकघर में सीनियर पोस्ट मास्टर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। काम न होेने की वजह से डाकघर आए उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।  प्रवर अधीक्षक और सीनियर पोस्ट मास्टर के समझाने के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए। इस दौरान दो घंटे तक कार्य प्रभावित रहा। 
विज्ञापन


प्रधान डाक घर में डाक सहायक पद पर तैनात अनुपमा मिश्रा एकाउंट और समरी का काम देखती हैं। मंगलवार को अनुपमा ने एकाउंट का डाटा कंप्यूटर में फीड कर दिया था, लेकिन तकनीकी खामी की वजह से डाटा उड़ गया था।
विज्ञापन


बुधवार को अनुपमा ने सीनियर पोस्ट मास्टर लक्ष्मी नारायण को इस समस्या से अवगत कराया। अनुपमा का आरोप है कि समस्या बनाते ही सीनियर पोस्ट मास्टर नाराज हो गए और मंगलवार और बुधवार का डाटा फीड करने का निर्देश दिया। मदद के लिए एक और कर्मचारी देने की मांग को भी पोस्टमास्टर ने खारिज कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर पोस्ट मास्टर के इस व्यवहार से अनुपमा रोते हुए उनके केबिन से बाहर निकली और कर्मचारियों को घटना से अवगत कराया। जिसके बाद कर्मचारियों ने काम बंद कर बहिष्कार कर दिया।

सूचना पर प्रवर अधीक्षक देवव्रत त्रिपाठी और सीनियर पोस्ट मास्टर लक्ष्मी नारायण कर्मचारियों को समझाने पहुंच गए। सीनियर पोस्ट मास्टर ने अनुपमा को समझाया कि उनका मकसद उन्हें दुख पहुंचाना नहीं था। जिसके बाद कर्मचारी काम पर लौट आए। 


सीनियर पोस्ट मास्टर लक्ष्मी नारायण ने काम को लेकर अनुपमा को कुछ कह दिया था जिसकी वजह से कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चले गए थे। लक्ष्मी नारायण ने अनुपमा को समझा दिया जिसके बाद कर्मचारी काम पर लौट आए। 
देवव्रत त्रिपाठी, प्रवर अधीक्षक डाकघर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed