{"_id":"5def85b58ebc3e87ab490d0c","slug":"woman-fell-from-moving-train-with-son-in-deoria-son-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में मासूम बेटे के साथ चलती ट्रेन से गिरी महिला, बच्चे की मौत, मां बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में मासूम बेटे के साथ चलती ट्रेन से गिरी महिला, बच्चे की मौत, मां बेहोश
Wed, 11 Dec 2019 10:55 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 11 Dec 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले में सदर कोतवाली के अंवराचौरी गांव के पास अप रेलवे लाइन पर ट्रेन से गिरकर मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार की रात हुई। उपचार के दौरान दो साल के बेटे ने दम तोड़ दिया। बेहोशी की हालत में महिला का उपचार चल रहा है।
सोमवार की देर शाम एक महिला अपने दो साल के बच्चे के साथ किसी ट्रेन से कहीं जा रही थी। अंवराचौरी गांव के पास दोनों ट्रेन से गिरकर घायल हो गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेन बिहार से लखनऊ की तरफ जा रही थी। स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचवाया, यहां चिकित्सकों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया।
जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं, बेहोश महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है। उसके पास कुछ ऐसा नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।