फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   winter : temperature fall down continuously

गिर रहा पारा, बढ़ रही गलन

Fri, 16 Dec 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 16 Dec 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
winter : temperature fall down continuously
ठंड - फोटो : Amar Ujala
भीषण ठंड का कहर जारी है। दोपहर में भाष्कर देव के निकलने से भले थोड़ी राहत हो जा रही हो, मगर रात और सुबह की ठंड हांड़ कंपा दे रही है। बृहस्पतिवार को सुबह के बाद शाम होते ही फिर आसमान में कोहरे की चादर छा गई। हवा के चलते गलन और बढ़ गई। यही वजह थी कि न्यूनतम तापमान घटकर 7.8 डिग्री पहुंच गया। तापमान में गिरावट का जनजीवन पर खासा असर देखा गया। शहर का शायद ही कोई ऐसा इलाका हो, जहां लोग लोग अलाव तापते नजर न आए हों। मौसम विज्ञानियों की मानें तो हवा चलने से शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। सुबह घना कोहरा रहेगा तो दोपहर बाद धूप भी निकल सकती है।
विज्ञापन


दोपहर के वक्त सूरज निकलने से तीन दिनों से लोगों को थोड़ी राहत मिल जा रही है। सुबह से कोहरा छाने के बाद बृहस्पतिवार को दोपहर बाद सूरज निकला। इससे लोगों ने राहत महसूस की। बुधवार की तुलना में इस दिन पारा और लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान गिरकर 7.8 डिग्री रहा, जबकि बुधवार को यह 10.1 डिग्री था। दिन के तापमान में एक डिग्री (15.5) की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार अभी कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। सुबह घना कोहरा रहेगा और दोपहर बाद धूप निकलेगी। तकरीबन आठ किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने से ठंड में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed