फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Water problem in Mirzapur ahs been solved

मिर्जापुर में पानी की आपूर्ति व्यवस्था सुधरी

Sun, 28 Aug 2016 08:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sun, 28 Aug 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
Water problem in Mirzapur ahs been solved
पानी के ‌ल‌िए परेशान लाेगाें ने श‌न‌िवार रात सड़क जाम कर ‌द‌िया था। - फोटो : amar ujala/file photo
मिर्जापुर में पानी के लिए परेशान लोगों की मुश्किलें सुलझा दी गई हैं। रविवार सुबह नया पंप लगाकर पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई। करीब एक महीने से मिर्जापुर में लगा ट्यूबवेल खराब होने के कारण लोग पानी के लिए परेशान थे। इसके विरोध में शनिवार रात लोगों ने करीब एक घंटे तक रास्ता जाम कर दिया था।
विज्ञापन


मिर्जापुर में लगा ट्यूबवेल पिछले एक महीने से खराब था। जलकल के कर्मचारी इसे ठीक करते और कुछ दिन बाद वह फिर खराब हो जाता था। इससे मिर्जापुर, गोड़ियाना और मुंदेरी चक इलाके के करीब एक हजार घरों में पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा था। इससे आजिज आकर करीब 200 से अधिक लोगों ने बीती रात घासीकटरा चौराहा जामकर नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की थी। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


जलकल विभाग के सहायक अभियंता पीएन मिश्रा ने बताया कि पानी आपूर्ति के लिए 150 पंप लगे हैं मगर एक भी पंप स्पेयर में नहीं है। रविवार सुबह नया पंप खरीदकर लगा दिया गया। इस बार 15 की जगह 20 एचपी का पंप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed