{"_id":"5de89c498ebc3e54d3466584","slug":"up-cm-yogi-adityanath-janata-darbar-in-gorakhnath-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, समस्याएं लेकर पहुंचे 150 फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, समस्याएं लेकर पहुंचे 150 फरियादी
Thu, 05 Dec 2019 01:34 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 05 Dec 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों की समस्याएं सुनते हुए
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को हिंदू सेवाश्रम में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने तकरीबन 200 लोगों की फरियाद सुनकर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार आम लोगों को न्याय दिलाने के लिए कृत संकल्पित है।
जनता दरबार में मुख्यमंत्री तक अपनी फरियाद पहुंचाने के लिए लोग रात में ही मंदिर पहुंचने लगे थे। हालांकि बृहस्पतिवार को बुधवार की तरह बहुत भीड़ नहीं थी। फिर भी लगभग दो सौ लोग वहां पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने लोगों से उनकी समस्याएं जानीं। इस संबंध में अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पार्टी नेताओं से भी बातचीत की। फिर वह झारखंड में चुनाव-प्रचार के लिए रवाना हो गए।
सीएम ने किया गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन
मुख्यमंत्री सुबह जब अपने आवास से नीचे उतरे तो गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन किए। उसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। जहां पर थोड़ी भी गंदगी दिखी, उसे तुरंत साफ करने को कहा। मंदिर भ्रमण करने के बाद सीएम गोशाला पहुंचे। वहां पर उन्होंने गायों को चारा और गुण खिलाया।