फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   up board exam in mg inter collage

परीक्षा देने के बाद भी गैरहाजिर रह गए तीन छात्र

Tue, 17 May 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Tue, 17 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
up board exam in mg inter collage
यूपी बोर्ड की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 स्कूल प्रशासन की लापरवाही के चलते हाईस्कूल के तीन छात्र परीक्षा देने के बावजूद गैरहाजिर हो गए। विद्यार्थियों ने जब रिजल्ट देखा तो वे हतप्रभ रहे गए। उन्हें सभी विषयों में अनुपस्थित दिखाकर फेल कर दिया गया है। विद्यार्थियों का कहना है कि उन्हें स्कूल प्रशासन की ओर से गलत रोल नंबर दिया गया था। उधर, स्कूल प्रशासन ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



एमजी इंटर कालेज से हाईस्कूल के तीन छात्र अमन श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव और नीरज ने परीक्षा दी थी। विद्यालय की ओर इन्हें रोल नंबर क्रमश: 3668186, 3668185, 3668184 एलाट किया गया था। इसी रोल नंबर पर इन छात्रों ने सभी विषयों की परीक्षा भी दी। रविवार को जब ये छात्र रिजल्ट देखने गए तो इनका रोल नंबर मिला ही नहीं। बार-बार गलत नंबर बताया जाता रहा। इसके बाद छात्रों ने इसकी शिकायत की। पड़ताल में पता चला कि बोर्ड ने इन छात्रों को क्रमश:  3667185, 3667184 और 3667186 रोल नंबर आवंटित किया था। विद्यार्थियों का कहना है कि परीक्षा केंद्र पर पहले दिन परीक्षा दिलाई गई और दूसरे दिन कहा गया कि स्कूल से प्रवेश पत्र प्रमाणित कराकर लाओ। प्रमाणित कराकर लाया गया तो आगे की परीक्षा देने की अनुमति मिल गई। स्कूल प्रशासन का कहना है कि प्रवेश पत्र की जांच कराकर बोर्ड को सुधार के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed