{"_id":"5dd8d70f8ebc3e54e765bffd","slug":"up-basti-raid-on-illegal-hospital-patients-reffered-to-chc","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: छापेमारी के बाद सील किया गया अवैध अस्पताल, सीएचसी रेफर किए गए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: छापेमारी के बाद सील किया गया अवैध अस्पताल, सीएचसी रेफर किए गए मरीज
Sat, 23 Nov 2019 12:21 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
अवैध अस्पताल में लगाया गया ताला
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में संचालित अवैध अस्पताल में शनिवार सुबह एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ने टीम के साथ छापा मारा। अचानक हुई छापेमारी से पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
इस दौरान अस्पताल में पैथोलॉजी, फार्मेसी, एक्सरे से संबंधित कई कागजात नहीं मिले। इसके साथ ही अस्पताल के पैनल में जिन डॉक्टरों के नाम दर्ज थे, वो भी वहां उपस्थित नहीं थे।
विज्ञापन
इस कार्रवाई में एसडीएम के साथ तहसीलदार हर्रैया, नायब तहसीलदार और एमओआईसी भी मौजूद रहे। छापेमारी के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है, साथ ही 10 बेड को सीएचसी हर्रैया भेज दिया गया है।
विज्ञापन