{"_id":"6ad69664711628fd540eb5c4","slug":"updated-durga-pandals-being-secured-ahead-of-the-arrival-of-crowds-police-on-high-alert-basti-news-c-207-1-bst1001-169902-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संशोधित...भीड़ उमड़ने से पहले सुरक्षित किए जा रहे दुर्गा पंडाल...पुलिस मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संशोधित...भीड़ उमड़ने से पहले सुरक्षित किए जा रहे दुर्गा पंडाल...पुलिस मुस्तैद
विज्ञापन
बस्ती। दुर्गा पंडालों को लेकर पुलिस अब संजीदा हो गई है। कोलकाता की घटना से सबक लेकर यहां भी एक-एक दुर्गा पंडाल में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम कराए जा रहे हैं। पुलिस उच्चाधिकारी खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। शहर के दुर्गा पूजा समारोह में भीड़ उमड़ने से पहले अग्निशमन, इलेक्ट्रिक, आवागमन आदि की व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है। इसमें पुलिस आयोजन समितियों का भी सहयोग ले रही है।
सीएम के निर्देश के बाद पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। शहरी क्षेत्र में 667 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई है। पुलिस एक-एक पंडाल की स्क्रीनिंग कर रही है। सुरक्षा से संबंधित मानकों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। प्रत्येक पंडाल में इलेक्ट्रिक व्यवस्था सुरक्षित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आसपास बिजली के खंभों पर दौड़ाए गए नंगे तार प्लॉस्टिक पाइप से ढकवाए जा रहे हैं। शहर के रौता चौराहा, महरीखांवा, रोडवेज समेत कई स्थानों पर नंगे तारों के नीचे सजाए दुर्गा पंडाल सुरक्षित किए जा रहे हैं।
कंपनीबाग समेत गांधीनगर, सुर्तीहट्टा और अस्पताल चौराहा पर सबसे अधिक भीड़ जुटने के कारण यहां पंडालों में श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए प्रवेश और निकासी द्वार बनवाए जा रहे हैं। शहर में दुर्गा पूजा समारोह अब भव्यता की ओर बढ़ रहा है। नवरात्र नवमी के दिन से ही यहां भीड़ बढ़ने लगी है। शाम ढलने के बाद अभी से ही गांधीनगर मार्ग समेत पूरे शहर में चहल-पहल बढ़ जा रही है। पक्के, कंपनीबाग, अस्पताल चौराहा पर जाम की स्थिति भी बन रही है। दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी है।
विज्ञापन
आयोजन समितियों के अनुसार दशमी तिथि के बाद बुधवार से दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ होगी। इस वजह से पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। शहर में लगे 1389 सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय कर दिया गया है। दो दिन बाद पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम भी स्थापित हो जाएगा। समितियों के प्रमुख सदस्यों के साथ पुलिस के उच्चाधिकारी बैठक करके आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
सीओ, कोतवाल स्तर के पुलिस अधिकारी पंडालों में पहुंचकर सुरक्षा के इंतजामों की निगरानी कर रहे हैं। सभी दुर्गा पंडालों में अग्निशमन यंत्र रखवाए जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक व्यवस्था को सुरक्षित करवाया जा रहा है। किसी एक स्थान पर भीड़ एकत्र न होने की भी योजना तैयार की जा रही है। शहर के कंपनीबाग दुर्गा पंडाल में स्वचालित मूर्तियों को देखने के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। रूट डायवर्जन लागू न होने से ज्यादातर श्रद्धालु अपने साधन से देवी पंडालों के पास पहुंच रहे हैं। अगले 24 घंटे के बाद मेला क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की तैयारी है। इसके बाद लोगों को पैदल निकलना पड़ेगा।
कंपनीबाग से आज निकलेगी ज्योति यात्रा
बस्ती। शहर में ज्योति यात्रा मंगलवार को निकाली जाएगी। कंपनीबाग से यह यात्रा प्रारंभ होगी। इस बार रजत जयंती वर्ष के रूप में यह यात्रा निकाली जा रही है। आयोजन समिति की ओर से विशेष तैयारियां की गई है। यात्रा में देश की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं की मनोहारी झलक देखने को मिलेगी।
कार्यक्रम संयोजक कमल सेन ने बताया कि शाम पांच बजे कंपनीबाग से ज्योति यात्रा विविधता में एकता का संदेश लेकर निकलेगी। यह गांधीनगर से वापस कंपनीबाग पर ही आकर समाप्त होगी। इस यात्रा में बनारस की प्रसिद्ध गंगा आरती, उज्जैन के महाकाल के ढोल की प्रस्तुति, महाकाल बाबा की शाही पालकी, मथुरा का मयूर नृत्य, महाराष्ट्रीयन दीपक नृत्य और राजस्थानी लोकनृत्य एवं कानपुर की शनि इंटरनेशनल झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। ब्रज की प्रसिद्ध फूलों की होली, भव्य राम दरबार और संस्कृत विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत आरती कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी। इन कार्यक्रमों को प्रस्तुत करने वाले स्थानीय एवं बाहर से कलाकार बुलाए गए हैं। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल होंगे। प्रशासन की तरफ से शाम पांच बजे के बाद गांधीनगर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी जाएगी। कंपनीबाग और रोडवेज के पास बैरिकेडिंग इस मार्ग पर आने वाले वाहनों को मालवीय मार्ग की तरफ से निकाला जाएगा।
कोट::::
दुर्गा पूजा समारोह में सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रत्येक पूजा पंडाल में सुरक्षा के सभी जरूरी उपाय सुनिश्चित कराए जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस ने आयोजन समितियों से भी संपर्क किया है। मेला में भीड़ प्रबंधन के लिए उनसे सहयोग मांगा गया है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार डीजे बजाने के निर्देश सभी संचालकों को दिए गए हैं। बुधवार से शहर में जगह-जगह पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी जाएगी। -श्यामकांत, एएसपी।