फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   75 new Annapurna Bhavans to be built; search for land underway

Basti News: बनेंगे 75 नए अन्नपूर्णा भवन, भूमि की तलाश

Tue, 20 Oct 2026 03:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 03:50 AM IST
विज्ञापन
75 new Annapurna Bhavans to be built; search for land underway
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 6.37 करोड़ रुपये की लागत से 75 नए अन्नपूर्णा भवन बनाए जाएंगे। ग्राम पंचायतों से मिले प्रस्तावों के आधार पर ग्राम्य विकास विभाग ने कार्ययोजना तैयार की है। निर्माण कार्य विकसित भारत-जी राम जी योजना (वीबी-जी राम जी) के तहत प्रस्तावित है। इसके लिए ग्राम पंचायतों में भूमि की तलाश की जा रही है।
प्रत्येक अन्नपूर्णा भवन के निर्माण पर करीब 8.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन भवनों के तैयार होने से सरकारी राशन के सुरक्षित भंडारण और वितरण की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। कोटेदारों को निजी या किराये के भवनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

साथ ही, लाभार्थियों को धूप और बारिश में खड़े होकर राशन लेने की परेशानी से राहत मिलेगी। भवनों में डिजिटल तौल कांटा, ई-पॉस मशीन, प्रतीक्षालय, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल 218 भवनों का निर्माण पूरा : वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में 219 अन्नपूर्णा भवन बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इनमें खाद्य विभाग के माध्यम से 20 और ग्राम्य विकास विभाग के जरिये 199 भवन बनाए जाने थे। इनमें से 218 भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि एक भवन का काम विवाद और तकनीकी कारणों से लंबित है। निर्मित भवनों की तकनीकी जांच कराई जा रही है।

अब तक 146 भवनों का हैंडओवर भी हो चुका है। कुछ स्थानों पर इन भवनों से राशन वितरण शुरू कर दिया गया है।
खाद्य विभाग से 225 भवनों का भी प्रस्ताव : वित्तीय वर्ष 2026-27 में खाद्य विभाग की ओर से भी जिले में 225 नए अन्नपूर्णा भवन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। हालांकि, शासन से अभी इसकी मंजूरी नहीं मिली है। स्वीकृति और बजट मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed