फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two prepaid meeter in 22 days

22 दिनों में लगे केवल दो प्रीपेड मीटर

Fri, 04 Mar 2016 12:02 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Mar 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
 गोरखपुर। गोरखपुर-बस्ती मंडल में 22 दिनों में महज दो प्रीपेड मीटर ही लगे है। विभागीय अधिकारी का मानना है कि उपभोक्ताओं को प्रीपेड मीटर के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं होने की वजह से इस योजना में रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


राज्य विद्युत नियामक आयोग ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में दो किलोवाट तक के बिजली कनेक्शन के लिए प्रीपेड मीटर लगवाने की योजना गोरखपुर में दस फरवरी से शुरू हो गई की थी लेकिन विभाग को उम्मीद के मुताबिक लोगों ने प्रीपेड मीटर लगवाने में रुचि कम ही दिखाई।
विज्ञापन


मंडल में पहला प्रीपेड मीटर बरदगवां के राज कुमार दुबे ने लगवाया था। राज कुमार दुबे की चाय की दुकान है। इसके बाद रूस्तमपुर में एक व्यक्ति ने प्रीपेड मीटर लगवाया। इन दोनों के अलावा अब तक प्रीपेड मीटर किसी ने नहीं लगवाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की तरफ से भी नहीं दी गई जानकारी
गोरखपुर-बस्ती मंडल में प्रीपेड मीटर दस फरवरी को करीब 6000 की संख्या में आए थे। 15 फरवरी को बरगदवां में पहला प्रीपेड मीटर लगने के बाद 26 फरवरी को रूस्तमपुर में दूसरा प्रीपेड मीटर लगा। विभाग की तरफ से व्यापक प्रचार प्रसार न होने की वजह से लोगों को प्रीपेड मीटर के बारे में पूरी जानकारी नहीं है।


बिजली घरों पर उपभोक्ताओं को प्रीपेड मीटर के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया गया है हालांकि अभी प्रीपेड मीटर लगवाने वालों की संख्या कम है। आने वाले दिनों में यह संख्या बढ़ जाएगी।
- दिनेश कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed