दवा घोटाले में दो और पर गिरी गाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला अस्पताल में दवा और उपकरण खरीद में बड़ा घोटाला हुआ है। शिकायत के बाद कमिश्नर ने इसकी जांच कराई थी। इस मामले में कमिश्नर की जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी। शासन ने पहले एसआईसी रही डॉ. नीना त्रिपाठी का फैजाबाद तबादला किया। हालांकि तबादले के बाद भी वह जाने को तैयार नहीं थीं और कुर्सी को लेकर उनका मोह कम नहीं हो रहा था।
दोबारा शासन के हस्तक्षेप के बाद मंगलवार को उन्होंने चार्ज नये एसआईसी डॉ. एके गुप्ता को दिया और एडी हेल्थ ने उन्हें रिलीव भी कर दिया। इसके बाद से ही अन्य दोषियों पर कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई थी। बुधवार को एकाउंट का काम देख रहे अनिल राय का हमीरपुर और वरिष्ठ सहायक सुमित्रा गौड़ का सिद्धार्थनगर तबादले का आदेश जारी कर दिया गया। बुधवार को आदेश महिला अस्पताल के एसआईसी को भी मिल गया।
प्रधान सहायक अनिल राय और वरिष्ठ सहायक सुमित्रा के तबादले का आदेश बुधवार को मिला है। उन्हें रिलीव करने की प्रक्रिया की जा रही है।
- डॉ. एके गुप्ता, एसआईसी, महिला अस्पताल