फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two brother dip in saryu river, died

सरयू नहर में डूबने से मासूम चचेरे भाइयों की मौत

Sat, 19 Oct 2019 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Two brother dip in saryu river, died
सरयू नहर में डूबने से मासूम चचेरे भाइयों की मौत
विज्ञापन

- मेंहदावल इलाके के भैसामाफी गांव के रहने वाले थे दोनों
अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। शनिवार को मेंहदावल इलाके के भैसामाफी गांव के रहने वाले मासूम चचेरे भाइयों की सरयू नहर में डूबने से मौत हो गई। इधर बच्चों के घर नहीं पहुंचने से परिजन तलाश शुरू किए। नहर में साइफन नहीं होने से अगल बगल गढ्डों में जमा गहरे पानी मे चचेरे भाइयों की लाश मिली।

पूर्व प्रधान भैसामाफी इसरार अहमद ने बताया कि गांव के रहने वाले दस वर्षीय शैलेश पुत्र त्रिलोकी अपने नौ वर्षीय चचेरे भाई मोनू पुत्र त्रिभुवन के साथ दोपहर में घूमने के लिए निकला था। दोनों बच्चे शाम तक घर नही पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। गांव के कुछ लोगों ने सरयू नहर की ओर बच्चों के जाने की बात बताई। उसके बाद परिजन गांव के लोगों के साथ सरयू नहर पर पहुंच बच्चों की तलाश शुरू की। सरयू नहर में साइफन न होने से नहर का पानी फैल कर आसपास गढ्ड़ों में जमा था और उसी में दोनों बच्चों का शव मिला। घटना की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ रवींद्र गौतम ने बताया कि देर शाम सूचना मिली तो वह मौके पर गए लेकिन तब तक परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed